यूपी के नोएडा और राजस्थान के जयपुर समेत देश के अन्य कई बड़े शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है। रेलवे स्टेशनों और सरकारी दफ्तरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अग्निपथ स्कीम को अपना समर्थन देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि महिंद्रा ग्रुप अग्निवीरों के रूप में प्रशिक्षित और सक्षम युवाओं को नौकरी देगा।