स्वरा भास्कर ने जिस अंदाज़ में यह सब बातें कही उस अंदाज़ को भले ही दर्शकों ने पसंद किया हो, लेकिन एक बाल कलाकार को इस तरह से संबोधित करके स्वरा ने अपने अभद्र व्यवहार का ही प्रमाण दिया है।
आजादी मार्च की भयावहता देखते हुए ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रशासन से 5,000 अतिरिक्त पुलिस बल की माँग की गई है। वहीं, इस्लामाबाद में तैनाती के लिए 3,000 अतिरक्त पुलिस बल भेज दिए गए हैं। सरकार की पूरी कोशिश ये है कि प्रदर्शन स्थल से मौलाना और उसके अनुयायियों को आगे न बढ़ने दिया जाए, लेकिन.....
सेंट मैरी चर्च पिछले कई महीनों से बंद था। इसके स्वामित्व को लेकर ऑर्थोडॉक्स और जैकबाइट गुटों के बीच कई बार झड़पें हुई थीं। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर चर्च का नियंत्रण ऑर्थोडॉक्स गुट को सौंप दिया गया था।
धनबाद जिले में विधानसभा की 6 सीटें हैं। इन सीटों के लिए अब तक कुल 40 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। इसके लिए ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी से पाँच-पाँच हजार रुपए लिए। कुल मिलाकर उन्होंने 2 लाख रुपए की वसूली की।
वीडियो वायरल होने के बाद मानसिक रूप से कमजोर अयूबी को रहीम यार खान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। थर्ड डिग्री के लिए बेहद कुख्यात पाकिस्तानी पुलिस की हिरासत में उसकी मौत ने पूरे पूरे मुल्क में आक्रोश पैदा कर दिया था।
संजय राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के हित में कॉन्ग्रेस और एनसीपी का समर्थन शिवसेना को मिल सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सोनिया और पवार की मुलाकात में क्या खिचड़ी पकती है।
कुछ दिन पहले बिजनौर के कूकड़ा इस्लामपुर में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर मूर्तियाँ तोड़ दी थी। शरारती तत्वों ने पहले मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया और बाद भगवान शिव का त्रिशूल भी उखाड़ कर फेंक दिया था।
युसूफ का जुर्म की दुनिया से पुराना संबंध है। उसका पिता इशरत खान एक हिस्ट्रीशीटर है। उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक गैंग तैयार किया था जो वसूली करता था।