पवार ने कहा कि इस साल के फ़रवरी में हुआ पुलवामा हमला कहीं गुप्त रूप से योजनाबद्ध तो नहीं था। उन्होंने कहा, “मैंने रक्षा में काम किया है। मैंने उस समय कुछ अधिकारियों से बात की और संदेह जताया कि हमला जानबूझकर किया गया था या इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ था।”
महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
आजादी, ऑटोनमी और सेल्फ रूल का नारा देने वालों के सुर बदलने लगे हैं। अब न सिर्फ वे कहने लगे हैं कि हमें रिहा कर दो बल्कि सरकारी बॉन्ड भरकर यह भी लिखित में देने लगे हैं कि रिहाई के बाद न तो वो आजादी वाला नारा लगाएँगे और न ही ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे माहौल बिगड़े।
"SIT ने आउटगोइंग व इनकमिंग कॉल का ब्योरा निकालकर इसे जाँच में शामिल किया है। निर्णायक साक्ष्य होने की वजह से छात्रा का नाम इसमें शामिल किया गया। अन्य आरोपितों के बयान भी यह दर्शाते हैं कि छात्रा इसमें शामिल थी। हमारी जाँच जारी है।"
पेट्रोल पर वैट 28 से बढ़ाकर 33% कर दिया गया है। इस हिसाब से अब पेट्रोल की क़ीमत में 2 रुपए 91 पैसे की वृद्धि होगी। डीजल पर 18 की जगह 23% वैट लगेगा। इस हिसाब से डीजल की क़ीमत में 2 रुपए 86 पैसे का इज़ाफ़ा होगा। वहीं, शराब पर वैट पाँच से बढ़ाकर 10% कर दिया गया है।
वर्तिका सिंह ने कोर्ट में दी याचिका में इकबाल अंसारी पर मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही इकबाल अंसारी समेत 5 के खिलाफ देशद्रोह और कई अन्य मामलों को लेकर यह याचिका दायर की थी।
"चूँकि अर्थव्यवस्था मंदी की स्थिति में थी, इसलिए सरकार ने लोगों को इस मुद्दे से भटकाने के लिए ये कदम उठाया। सरकार को यह दिखाना था कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में 100 दिन के अंदर अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया।"