Homeदेश-समाजइकबाल अंसारी के खिलाफ FIR, इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह के सामने बोला था -...

इकबाल अंसारी के खिलाफ FIR, इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह के सामने बोला था – पाकिस्तान जिंदाबाद

इकबाल अंसारी ने वर्तिका पर फर्जी आरोप में केस दर्ज कर उन्हें उत्पीड़ित किया था। साथ ही वर्तिका के साथ बातचीत के दौरान देश के खिलाफ (पाकिस्तान जिंदाबाद, PM मोदी को अपशब्द आदि) कई बातें कही थीं।

अयोध्या मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की याचिका के बाद पुलिस ने इकबाल अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की (आईपीसी) धारा 147, 504, 505 (2) और 506 के तहत राम जन्मभूमि थाने में केस दर्ज किया है।

वर्तिका सिंह ने फैजाबाद न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय देवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष धारा 156/3 के तहत यह याचिका दायर की थी। वर्तिका ने कोर्ट में दी याचिका में इकबाल अंसारी पर मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही इकबाल अंसारी समेत 5 के खिलाफ देशद्रोह और कई अन्य मामलों को लेकर ये याचिका दायर की थी। देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए इकबाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने थाना राम जन्मभूमि को आदेश देते हुए कहा था कि वो 3 दिन के भीतर इस केस को दर्ज करके न्यायालय को सूचना दें।

दरअसल, यह पूरा मामला 3 सितंबर की उस घटना को लेकर है, जिसमें वर्तिका सिंह मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी से राम मंदिर को लेकर बात करने उनके घर पहुँची थीं। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया था। अंसारी ने वर्तिका पर हाथापाई के आरोप लगाए थे और उनके ख़िलाफ़ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने वर्तिका सिंह को कस्टडी में लेकर 4 घंटे तक पूछताछ की थी और फिर लखनऊ भेज दिया था।

इस केस में वर्तिका की ओर से सर्वोच्च न्यायालय की वकील संगीता सिंह ने उनकी पैरवी की। वकील संगीता सिंह ने कहा कि अंसारी ने वर्तिका पर फर्जी आरोप में केस दर्ज कर उन्हें उत्पीड़ित किया और साथ ही वर्तिका के साथ बातचीत में देश के खिलाफ (पाकिस्तान जिंदाबाद, PM मोदी को अपशब्द आदि) कई बातें कही थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -