Homeराजनीति21 अक्टूबर को होगा महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव, 24 को आएँगे नतीजे: चुनाव...

21 अक्टूबर को होगा महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव, 24 को आएँगे नतीजे: चुनाव आयोग

दोनों राज्यों की विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है। चुनाव की तारीखों के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार (21 सितंबर, 2019) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंन्स में यह जानकारी दी। चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है। चुनाव की तारीखों के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

ग़ौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार है, वहीं हरियाणा में बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इन दोनों राज्यों में बीजेपी को उम्मीद है कि वह एक बार फिर सत्ता में आएगी। वहीं, कॉन्ग्रेस भी अपनी ज़मीन दोबारा तलाशने की कोशिश करेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि वह देश और समाज हित में एक बार फिर सत्ता में बीजेपी को ही लेकर आएँ।

फ़िलहाल चुनाव आयोग ने झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -