सीबीआई जाँच सौंपे जाने के हाई कोर्ट के फैसले पर सीबीआई तुरंत शेख शाहजहाँ को अपने कब्जे में लेना चाहती है, जबकि हमारे राज्य की एसआईटी इस मामले की जाँच कर रही है। ऐसे में शेख शाहजहाँ को सीबीआई को तुरंत नहीं सौंपना चाहिए।
दक्षिण अफ्रीका की रिटायर्ड तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।
सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत पूजा या दीप जलाकर नहीं की जानी चाहिए, बल्कि पौधों में पानी देकर ये शुरुआत की जा सकती है।