Home Blog Page 610

जस्टिन ट्रूडो की सरपरस्ती में PM मोदी की मौत माँग रहे खालिस्तानी, तिरंगे का कर रहे अपमान: कनाडा में प्रदर्शन कर कहा- भारतीय राजनयिकों को बाहर निकालो

कनाडा में बैठ कर भारत तोड़ने की साजिश रचने वाले खालिस्तानी आतंकी जस्टिन ट्रूडो की जय-जयकार कर रहे हैं। खालिस्तानी आतंकी बोलने की आजादी के नाम पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी की मृत्यु की कामना कर रहे हैं। खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान किया और वीडियो भी बनाया और फिर भारतीय राजनयिकों के खिलाफ भी जहर उगला।

एक कनाडाई पत्रकार के अनुसार, खालिस्तानी आतंकियों ने यह प्रदर्शन शुक्रवार (18 अक्टूबर, 2024) को टोरंटो में किया। इस प्रदर्शन में मौजूद खालिस्तानियों ने पीएम मोदी का पुतला जलाया और नारे लगाए। टोरंटो में खास्लितानियों ने भारतीय झंडे के साथ ही रूस के झंडे का भी अपमान किया। उन्होंने यहाँ ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ वाला राग दोहराया औरजस्टिन ट्रूडो की शान में कसीदे पढ़े।

खालिस्तानियों ने कनाडा में चल रहे सभी भारतीय दूतावास बंद करने की माँग की है। खालिस्तानियों के प्रदर्शन में झंडे लहराए गए। इस दौरान खालिस्तानी आतंकी निज्जर और भिंडरावाले के पोस्टर भी इन लोगों ने लहराए।

प्रदर्शन के अलावा आगामी दिनों में खालिस्तानी उस गुरूद्वारे में कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं जहाँ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। यह कार्यक्रम खालिस्तानी आतंकियों की याद में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निज्जर, एयर इंडिया के विमान में धमाका करने वाले तलविंदर परमार समेत बाकी आतंकियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कनाडा में खालिस्तानी भारत के खिलाफ यह जहर ट्रूडो की शह पर उगल रहे हैं। ट्रूडो ने हाल ही में खालिस्तानियों के भारत तोड़ने के अभियान को बोलने की आजादी करार दिया था। इसके बाद इनकी हिम्मत और भी बढ़ गई है। ट्रूडो भी महज कुछ वोटों के लिए कनाडा को गर्त में धकेल रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्ते निचले स्तर पर पहुँच गए। भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निकाल दिया है जबकि अपने राजनयिक भी वापस बुलाए हैं। इस बीच जस्टिन ट्रूडो लगातार भारत पर हदीप सिंह निज्जर की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुद इस संबंध में भारत के खिलाफ सबूत ना होने की बात कबूली है।

इससे पहले भी खालिस्तानी कनाडा में भारत विरोधी एजेंडा चलाते रहे हैं। खालिस्तानियों ने यहाँ एक ‘खालिस्तान रेफरेंडम’ भी करवाया था जो कथित तौर पर खालिस्तान के समर्थन में सिखों की राय जानने का एक माध्यम था। भारत ने इस संबंध में कनाडा से कार्रवाई की माँग की थी लेकिन कनाडा ने उलटे खालिस्तान को ही प्रश्रय दिया।

जयपुर के करणी विहार में शरद पूर्णिमा के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला, 10 आरएसएस कार्यकर्ता घायल : नसीब चौधरी और बेटा गिरफ्तार, बाकियों की जारी तलाश

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करणी विहार में शरद पूर्णिमा के अवसर पर हुए एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हिंसा की घटना सामने आई, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए। ये घटना गुरुवार (18 अक्टूबर, 2024) को करणी विहार के शिव मंदिर में हुई, जहाँ आरएसएस द्वारा शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हमले में चाकुओं से लैस लोग मंदिर में घुस आए और श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। हमले के बाद नसीब चौधरी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था और प्रसाद के रूप में खीर बांटी जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शोर और भीड़ का हवाला देते हुए कार्यक्रम पर आपत्ति जताई। इन लोगों ने आयोजकों से कार्यक्रम को रोकने की माँग की, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस के बाद रात करीब 10 बजे चाकुओं और अन्य हथियारों से लैस लोगों ग्रुप मंदिर में घुस आया और हमला कर दिया।

जयपुर के करणी विहार में हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के श्रद्धालुओं पर चाकुओं से हमला किया और प्रसाद की खीर को जमीन पर फेंक दिया। इस हिंसक हमले में श्रद्धालुओं के पेट और छाती जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों पर वार किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता करणी विहार थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपितों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की माँग की। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने दिल्ली-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया। हालाँकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटा लिया गया। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए नसीब चौधरी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस घटना पर जयपुर पश्चिम के सहायक पुलिस आयुक्त आलोक गौतम ने कहा, “यह घटना गुरुवार रात जयपुर के करणी विहार में आरएसएस के कार्यक्रम के दौरान हुई। दो स्थानीय निवासियों ने शोर और भीड़ पर आपत्ति जताई, जिसके बाद उनका आरएसएस कार्यकर्ताओं से टकराव हो गया। हालात तब और बिगड़ गए जब इन लोगों ने अपने समूह के और लोगों को बुला लिया, जिसके बाद हमला हुआ।”

हालाँकि, इस हमले के पीछे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक यह जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आरोप लगाया कि नसीब चौधरी जमीन हड़पने की गतिविधियों में शामिल है और मंदिर के पास उसका घर अवैध रूप से बना हुआ है। वहीं, कॉन्ग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले को सांप्रदायिक विवाद मानने से इनकार किया और इसे एक निजी जमीन विवाद बताया, जिसमें एक ही समुदाय के लोग शामिल हैं। फिलहाल, मामले की जाँच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

भारत का ‘भगोड़ा’ कनाडा में पुलिस अधिकारी, मोदी सरकार ने कहा- हमारे हवाले करो: शौर्य चक्र विजेता की हत्या में भी शामिल रहा है खालिस्तानी आतंकी

भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। खबर है कि अब भारत ने कनाडा सीमा सेवा एजेंसी में काम कर रहे संदीप सिंह सिद्धू नाम के व्यक्ति को आतंकियों की सूची में शामिल किया है। भारत ने संदीप को भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी डिटेल कनाडा के साथ साझा की है।

भारत ने बताया है कि संदीप सिंह सिद्धू प्रतिबंधित इंटरनेश्नल सिख यूथ फेडरेशन का सदस्य है और उस पर पंजाब में आतंकिी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। इसके अलावा संदीप के खालिस्तान आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे और अन्य ISI गुर्गों के साथ भी संबंध हैं।

इसके अलावा उसका नाम शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में भी है। संधू वही व्यक्ति हैं जिन्होंने खालिस्तान जनमत संग्रह का खुलकर विरोध किया था और जिनकी अक्टूबर 2020 में हत्या कर दी की गई थी।

भारत ने कनाडा को दी गई जानकारी में कहा है कि संदीप सिंह संधू फिलहाल सीबीएसए में कार्यरत है और हाल में उसे सुप्रीटेंडेंट पोस्ट पर प्रमोट किया गया है। इसके अलावा भारत ने संदीप के प्रत्यर्पण की माँग भी की है। साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले एक दशक या उससे अधिक समय में भारत ने कम से कम 26 प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया लेकिन कनाडा सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की।

गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कना़डा द्वारा लगाए गए इल्जामों के कारण भारत के साथ उनकी खींचतान जारी है। कुछ दिन पहले पीएम ट्रूडो ने भारतीय राजनयिकों पर आरोप लगाया था कि वो लोग भारत को खालिस्तानियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हालाँकि भारत ने इस आरोप को खारिज कर दिया था और बाद में सामने आया था कि कनाडा ने जो आरोप लगाए उसके उनके पास कोई पुख्ता सबूत भी नहीं है।

जो जगमीत सिंह खालिस्तानी आतंकियों का ‘दोस्त’, वह कनाडा का PM बनने पर बंदूक हिंसा रोकने का कर रहा वादा: कभी जस्टिन ट्रूडो की सरकार में होता था मंत्री

कनाडा में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) को कहा कि वो उसकी पार्टी अगर सत्ता में आई और तो कनाडा में गन कल्चर पर रोक लगाई जाएगी। खास बात ये है कि ये बयान उस जगमीत सिंह का है, जो कनाडा में भारत के दुश्मनों यानी खालिस्तानी आतंकियों का समर्थन करता है।

जगमीत ने कहा कि अगर उसकी पार्टी सत्ता में आई, तो वो कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के उन 1000 से अधिक एजेंटों को फिर से बहाल करेगी, जिन्हें एक दशक पहले कंजरवेटिव सरकार ने हटा दिया था। खालिस्तान समर्थक नेता जो खुद आतंकवादियों का समर्थन करता है, उसने कहा है कि उसके इस कदम से कनाडा में अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगेगी।

जगमीत सिंह ने कहा, “हमारे देश में हर किसी को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। दुख की बात है कि अभी ऐसा महसूस नहीं होता। हम बंदूक हिंसा में गंभीर बढ़ोतरी देख रहे हैं। खासकर इस हफ्ते हमें RCMP (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) की चिंताजनक रिपोर्टें सुनने को मिलीं, जिनमें कहा गया कि एक विदेशी सरकार संगठित अपराधी गिरोहों को बंदूक हिंसा में शामिल होने के लिए भर्ती कर रही है। हम जानते हैं कि जिन गंभीर अपराधों में बंदूकें शामिल हैं, उनमें से जब भी पुलिस उन्हें जब्त करती है, तो पता चलता है कि 85% बंदूकें सीमा पार से तस्करी की गई हैं।”

जगमीत सिंह ने आगे दावा किया कि CBSA की टीम कम स्टाफ के साथ ज्यादा काम कर रही है, क्योंकि साल 2012 में कंजरवेटिव सरकार ने एक दिन में 1100 सीमा अधिकारियों को हटा दिया था।

जबकि जगमीत सिंह ने RCMP और ट्रूडो सरकार द्वारा बिना किसी ठोस आधार के लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए भारतीय सरकार पर निशाना साधा। वो ये भूल गया कि वह खुद खालिस्तानी आतंकवादियों, जिसमें मारे गए हरदीप सिंह निज्जर भी शामिल हैं, का समर्थन करता है। यह विडंबना ही है कि जगमीत सिंह कनाडा के लोगों को हिंसा से सुरक्षित रखने की बात करता है, जबकि उसने साल 2017 में एयर इंडिया बम धमाके के दोषी तलविंदर सिंह परमार की निंदा करने से इनकार कर दिया था और खुलेआम भारत विरोधी खालिस्तानी आतंकवादियों का समर्थन किया था, जो हथियारों के दम पर हिंसा फैलाते हैं।

हाल ही में जगमीत सिंह ने 15 अक्टूबर को एक बयान में भारतीय राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने की माँग की थी, जिसके बाद वहाँ मौजूद पत्रकारों ने जगमीत की इस मूर्खता पर हंसी उड़ाई थी। जगमीत ने कहा था, “हम भारत के राजनयिकों को निष्कासित करने के आज के फैसले का समर्थन करते हैं और कनाडा की सरकार से फिर से आग्रह कर रहे हैं कि वह भारतीय राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाए, कनाडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाए, और कनाडा की धरती पर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताए।”

भारत से आरफा खानुम शेरवानी की घृणा फिर छलकी, चाहती हैं मुस्लिमों को ‘दिशा’ देने कोई सैयद अहमद खान आए: इसने ही दिया था पाकिस्तान का विचार

हिंदू और भारत विरोधी एजेंडा फैलाने के लिए कुख्यात द वायर की आरफा खानुम शेरवानी ने हाल ही में उस आदमी को याद किया जिसने भारत के टुकड़े करने का विचार सबसे पहले दिया था। आरफा ने 17 अक्टूबर, 2024 को सर सैयद अहमद खान को याद करते हुए कहा कि आज के भारत में मुस्लिमों को उनकी जरूरत है। आरफा खानुम शेरवानी ने कहा कि सर सैयद अहमद खान अकेले ऐसे नेता थे जो तथाकथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत से निपटने के लिए मुस्लिमों को राह दिखा सकते थे।

आरफा ने खान की 207वें जन्मदिन के मौके पर एक्स (पहले ट्विट्टर) पर लिखा, “आज भारत और भारतीय मुसलमानों को सर सैयद अहमद खान की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। हम अपने इतिहास के उस मोड़ पर हैं जहाँ सरकार और समाज ने मुसलमानों को पूरी तरह से त्याग दिया है। दिशाहीन और निराश मुस्लिम एक नेता की तलाश में है।”

आरफा ही नहीं बल्कि कई अन्य वामपंथी, इस्लामी कट्टरपंथी और बाकियों ने खान की तारीफ में कसीदे पढ़े। यह वही सर सैयद अहमद खान थे जो इस्लाम के आधार पर भारत को दो हिसों में बाँटना चाहते थे। कॉन्ग्रेस के छात्र संगठन NSUI के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीशान अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की स्थापना और मुस्लिमों में शिक्षा की विरासत छोड़ने के लिए उनकी तारीफ की।

जीशान अहमद खान ने लिखा, “शिक्षा सबसे बड़ी विरासत है जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए छोड़ सकते हैं। AMU के संस्थापक डॉ. सर सैयद अहमद खान को उनकी 207वीं जयंती, सर सैयद दिवस पर श्रद्धांजलि। सर सैयद अहमद खान ने AMU के रूप में देश और दुनिया के लिए एक महान विरासत छोड़ी है!”

AMU के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इस संबंध में एक ट्वीट किया और इसमें एक वीडियो डाला। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

सर सैयद अहमद खान पर इन महान बातों के बीच यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि भले ही इस्लामी और वामपंथी स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को ‘दो राष्ट्र सिद्धांत’ प्रचारित करने का आरोप लगाते हों, लेकिन असल में यह विचार सबसे पहले इस्लामी नेता सर सैयद अहमद खान ने सबसे पहले इस सिद्धांत को हवा दी थी।

सैयद अहमद खान ने 1876 में कहा था, “मुझे अब यकीन हो गया है कि हिंदू और मुसलमान कभी एक राष्ट्र नहीं बन सकते क्योंकि उनका मजहब और जीवन जीने का तरीका एक दूसरे से बिल्कुल अलग है।” सात साल बाद, वर्ष 1888 में, उन्होंने इसी तरह की बातें कही थीं।

सर सैयद अहमद ने लिखा, “दोस्तों, भारत में हिंदू और मुसलमान के नाम से दो प्रमुख देश रहते है। हिंदू या मुसलमान होना निजी आस्था का मामला है जिसका आपसी रिश्तों और बाहरी परिस्थितियों से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में भगवान का हिस्सा भगवान पर छोड़ दो और जो तुम्हारा है, उससे खुद को मतलब रखो। भारत हम दोनों का घर है…भारत में इतने लंबे समय तक रहने से दोनों का खून बदल गया है।”

सर सैयद अहमद खान कोई साधारण इस्लामी विद्वान नहीं थे, बल्कि एक कट्टरपंथी मौलवी थे, जो हिंदुओं के खून के प्यासे थे। 14 मार्च, 1888 को एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा आपको याद रखना चाहिए कि भले ही मुसलमानों की संख्या हिंदुओं से कम है, और भले ही मुसलमानों में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग बहुत कम हैं, फिर भी मुसलमानों को महत्वहीन या कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए।”

आगे उन्होंने खूनखराबे की बात करते हुए कहा, “अपनी मौजूदगी को बनाए रखने के लिए मुसलमान अकेले ही काफी हैं। लेकिन मान लीजिए कि वो ना भी हों तब हमारे मुसलमान भाई, पठान, अपनी पहाड़ी घाटियों से टिड्डियों के झुंड जैसे निकलेंगे और उत्तर से लेकर बंगाल के अंतिम छोर तक खून की नदियाँ बहाएँगे।”

इसी भाषण में खान ने कहा, “अब मान लीजिए कि अंग्रेज लोग और सेना भारत छोड़कर चले जाएँ, और अपने साथ अपनी सारी तोपें, अपने हथियार और बाकी सब कुछ भी अपने साथ ले जाएँ तो भारत पर कौन राज करेगा। क्या दो देश – मुसलमान और हिंदू – इन परिस्थितियों में एक ही सिंहासन पर बैठ सकते हैं और एक बराबर से रह सकते हैं। इसका उत्तर है नहीं।”

आगे खान ने कहा, “मुसलमान और हिन्दुओं में से एक को दूसरे पर जीत हासिल करनी होगी। यह आशा करना कि दोनों एक बराबर में रह सकें असंभव और अकल्पनीय की इच्छा करना है। लेकिन जब तक एक दूसरे पर विजय प्राप्त नहीं कर लेता और उसे अपनी बात मानने को मजबूर नहीं करता तब तक शांति नहीं आती।”

सर सैयद अहमद खान का साफ़ तौर पर मानना था कि हिंदुओं और मुसलमानों का एक साथ रहना असंभव और अकल्पनीय विचार है, इसलिए उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि दो देश बनाना, जिसमें एक हिंदुओं तथा दूसरों मुसलमानों के लिए ही देश में शांति लेकर आ सकते हैं।

खान का मानना था कि मुसलमानों और हिंदुओं के धर्म, संस्कृति और जीवन शैली में बुनियादी अंतर हैं और यह अंतर इतने बड़े हैं कि उन्हें अलग-अलग समाज और राजनीतिक इलाका चाहिए। सर सैयद अहमद खान ने कहा था कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद, मुसलमानों को काफी कष्ट झेलना पड़ा था। खान ने मुस्लिमों को अंग्रेजों से संबंध सुधारने को कहा था। खान का मानना ​​था कि अंग्रेजों के साथ मिलने से मुसलमान ज्यादा समृद्ध हो सकेंगे। उनका कहना था कि कॉन्ग्रेस हिन्दुओं की पार्टी थी।

सर सैयद अहमद खान का कहना था कि आने वाले समय में कॉन्ग्रेस में मुसलमानों को दरकिनार कर दिया जाएगा और उन्हें कॉन्ग्रेस के अलावा अपना खुद एक मुस्लिम नेतृत्व तैयार करना होगा। इसी विचार के चलते आगे मुस्लिम लीग का जन्म हुआ जिसने देश का बँटवारा करवाया और जिन्ना जैसे नेता पैदा किए। मुसलमानों में अंग्रेजी शिक्षा की कमी को देखते हुए उन्होंने AMU की स्थापना की थी, इसे तब एंग्लो मोहम्मडन स्कूल कहा जाता था।

आरफा खानुम शेरवानी जब सर सैयद अहमद खान को याद करते हुए यह कहती हैं कि आज मुसलमानों को सही तरीके से केवल वही ‘राह’ दिखा सकते हैं, उनका मतलब होता है कि हिन्दुओं और मुस्लिमों के बीच खाई को और गहरा करना चाहती हैं। उनके ‘राह दिखाने’ से आखिर क्या तात्पर्य है?

क्या वह चाहती हैं कि वर्ष 1888 में हिंदुओं के खून के प्यासे होने की बात कहने वाले सर सैयद अहमद खान वापस आएँ। क्या वह चाहती हैं कि खान मुस्लिमों को हिंदुओं पर जीत हासिल करने का आदेश दें जैसा उन्होंने 1888 में कहा था? या वह चाहती हैं कि मुस्लिम हिंदुओं से प्रतिस्पर्धा करें और हिंदू बहुल देश भारत में अपनी सत्ता चलाएँ?

वायर की ‘पत्रकार’ का सर सैयद अहमद खान का समर्थन करना दिखाता है कि वह इस बात में विश्वास करती हैं कि मुस्लिम और हिंदू एक देश में नहीं रह सकते। आरफा खानुम शेरवानी और उनके समर्थकों जैसे वामपंथी तथा इस्लामी कट्टरपंथियों ने हमेशा ही जिहाद और इस्लामी आतंक को कम करके दिखाया है। यह लोग हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को यह कह कर नहीं दिखाते हैं कि इससे अल्पसंख्यक खतरे में पड़ जाएँगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस्लामी कट्टरपंथी भारत को 2047 तक मुस्लिम राष्ट्र में तब्दील करना चाहते हैं।

यह लेख मूल रूप से अंग्रेजी में सिद्धी सोमानी ने लिखा है। इसे अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मस्जिद से हुआ ऐलान- जो दिखे उसे काट दो… तलवार-डंडों के साथ सड़क पर उतर गई मुस्लिम भीड़: चश्मदीदों ने बताया बहराइच में हिंसा कैसे भड़की

बहराइच जिले के महराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए, जिनमें विनोद मिश्रा और उनके दिव्यांग भाई सत्यवान मिश्रा भी शामिल हैं। विनोद का हाथ टूट गया है और उनका सिर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, उनके भाई सत्यवान, जो 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं, भी इस हिंसा में बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के बाद अब दोनों अपने घर लौट आए हैं, लेकिन इस घटना ने उनके दिलों में गहरी चोट छोड़ी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कैसे हुई हिंसा की शुरुआत

विनोद और सत्यवान ने ‘आजतक’ से बातचीत में बताया कि उस दिन वे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल थे और डीजे के ठीक पीछे खड़े थे। अचानक अब्दुल हमीद के परिवार की ओर से डीजे पर बज रहे गाने पर आपत्ति जताई गई। जब डीजे नहीं रोका गया, तो डीजे ऑपरेटर को गालियाँ दी गईं और थप्पड़ मारा गया। इसके बाद डीजे की लीड खींच ली गई और दुर्गा प्रतिमा पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे मूर्तियाँ खंडित हो गईं। इस घटना के बाद तनाव बढ़ गया और हिंसा फैल गई।

विनोद मिश्रा बताते हैं कि उस वक्त उन्हें लग रहा था कि वे शायद इस हिंसा में बच नहीं पाएंगे। पत्थरबाजी में कई लोगों के सिर फट गए, तो कई के हाथ टूट गए। बवाल इतना बढ़ गया कि मस्जिदों से ऐलान किया जाने लगा कि “जो दिखे उसे काट दो।” इसके बाद भारी संख्या में इस्लामी कट्टरपंथी तलवार और डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए। शोभायात्रा में जा रही भीड़ भी उग्र हो गई और देखते ही देखते हिंसा ने विकराल रूप ले लिया।

विनोद का दावा है कि हिंसा के दौरान उनके घर पर भी हमला हुआ। अब्दुल हमीद के परिवार के लोग उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। दूसरी ओर, रामगोपाल मिश्रा के परिवार पर भी हमला किया गया, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामगोपाल को बचाने के लिए लोग हमीद के घर में घुसे थे, लेकिन पत्थरबाजी के कारण उन्हें भी चोटें आईं। विनोद का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका है।

हिंसा के बाद से ही महराजगंज कस्बे में तनाव का माहौल है। पुलिस और पीएसी की भारी तैनाती कर दी गई है और हर आने-जाने वाले से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। जिले में बाहरी लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।

बहराइच हिंसा की जड़ें और पुलिस की कार्रवाई

13 अक्टूबर 2024 को बहराइच के महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद शुरू हुआ, जिससे हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कस्बे में लगातार दो दिनों तक हिंसा होती रही, जिसमें उपद्रवियों ने कई दुकानों और घरों में आग लगा दी।

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपितों में मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब शामिल थे, जिनकी पुलिस से मुठभेड़ बहराइच के नानपारा बायपास पर हुई। पुलिस ने उन्हें घेरकर जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। ये आरोपित नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

इसके अलावा पुलिस ने पाँच और लोगों में से तीन अन्य मोहम्मद फहीन, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद अफजल को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘कटे हुए पेड़ से ज्यादा सस्ता है कटा हुआ सिर’: 3 बेटियों के साथ बलिदान हुईं अमृता देवी, कुल 363 लोग कुल्हाड़ी से काटे गए, उसी समाज के लोगों का हुआ नरसंहार जिससे आता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

कटे हुए पेड़ से ज्यादा सस्ता है कटा हुआ सिर

यह आखिरी शब्द थे, उस महिला के लिए जो पेड़ ब​चाने के लिए बलिदान हो गईं। उनका नाम था- अमृता देवी बिश्नोई (Amrita Devi Bishnoi)। उनकी तीन बेटियाँ भी बलिदान हो गईं। कुल मिलाकर 363 लोगों का बलिदान हुआ। सबको कुल्हाड़ी से काटा (khejarli Massacre) गया था। ये सारे बलिदानी उसी बिश्नोई समाज से थे, जिस समाज का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) आजकल सुर्खियों में है।

अमृता देवी का बलिदान

बात 11 सितंबर 1730 की है। राजस्थान के शुष्क रेगिस्तान में प्रचुर मात्रा में खेजड़ी पेड़ों से भरा बिश्नोई समाज का एक खेजरली गाँव है। इस गाँव के लोग शुरुआत से ही वनस्पतियों को पूजनीय मानकर हमेशा उनकी पूजा करते हैं, जान देकर वृक्षों की रक्षा करते हैं। अमृता देवी बिश्नोई और बाकी 363 लोगों ने भी यही किया था। आज पूरा बिश्नोई समाज अपने पुरखों के बलिदान की कहानी बच्चे-बच्चे को सुनाता है। वहीं दुनिया उस घटना को ‘खेजरली नरसंहार’ के तौर पर जानती है।

इस नरसंहार के पीछे का कारण जोधपुर के तत्कालीन महाराजा अभय सिंह का एक आदेश बताया जाता है। 1730 में महाराजा की ओर से आदेश आया कि नए महल के निर्माण के लिए खेजरली गाँव में लगे खेजड़ी के पेड़ों को काटा जाए…आदेश सुन राजा के दूत बड़ी-बड़ी कुल्हाड़ी लेकर गाँव की ओर बढ़ने लगे। जब अमृता देवी को इसका पता चला तो वो अपनी तीन बेटियों के साथ राजा के लोगों के सामने आ खड़ी हुईं।

हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काटने आए पुरुष हैरान थे कि वृक्ष के बदले वो महिला अपनी बेटियों समेत अपनी जान देने को तैयार थी। उनकी बहादुरी को देख समाज के सैंकड़ों लोग उनके पीछे थे। अमृता देवी को समझाया गया लेकिन पर्यावरण के लिए उनका अटूट प्रेम, जान से बढ़कर था। उन्होंने वही बात कही जो आपने ऊपर पढ़ीकटे हुए पेड़ से ज्यादा सस्ता है कटा हुआ सिर। वो पेड़ से लिपटी रहीं और आखिर में सैनिकों ने उनका सिर काटकर उनका शरीर चीर दिया। बेटियाँ स्तब्ध थीं। मगर उन्होंने भी वही किया जो माँ को करते देखा था।

अमृता देवी बिश्नोई और उनकी बेटियों के इस बलिदान की सूचना जब समाज के अन्य लोगों को मिली तो विरोध बढ़ गया। 83 गाँवों के बिश्नोई समाज के लोग वृक्षों को बचाने खेजरली पहुँचे और किसी ने जान की परवाह नहीं की। उन्होंने अहिंसक रास्ते पर चलते हुए अपनी वनस्पति बचाने की कोशिश की जिसके बाद कहा जाता है कि 49 गाँव के 363 लोग बलिदान हुए।

राजा ने बिश्नोई समाज से माँगी माफी, निकाला आदेश

इस बीच लड़की लाने का आदेश देने वाले राजा अभय सिंह को जब गाँव में चल रहे संघर्ष के बारे में पता चला, तब फौरन उन्होंने पेड़ काटने के आदेश को खारिज कर दिया। साथ ही बिश्नोई समाज के लोगों से न केवल माफी माँगी बल्कि एक आदेश जारी किया जिसके बाद इस समाज के लोगों के ग्रामों के आसपास पेड़ काटने और जानवर मारने पर रोक लगा दी गई।

साल बीते, दशक बीते, सदियाँ बीती। मगर सन् 1730 की यह घटना राजस्थान के लोग कभी नहीं भूले। नतीजतन खेजड़ी के पेड़ को प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना गया और 2013 में, पर्यावरण और वन विभाग ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के रूप में घोषित किया।

राजस्थान से बाहर अन्य़ समाज के लोग भी जानते हैं कि बिश्नोई समाज के लिए हर पौधा और जानवर मनुष्य जीवित प्राणी की तरह है। वह उन्हें संरक्षित करने के लिए किसी भी हद्द तक जाते हैं। बिश्नोइयों के उस प्रदर्शन का ही नतीजा था कि लोग प्रकृति को संरक्षित करने के लिए सचे हुए और हमने इतिहास में आगे चलकर टिहरी गढ़वाल में चिपको आंदोलन (1973), बिहार-झारखंड में जंगल बचाओ आंदोलन (1982), कर्नाटक के पश्चिमी घाट में अप्पिको चालुवली (1983) जैसे विरोध प्रदर्शन हुए। जिनका असर विदेशों तक देखने को मिला।

बिश्नोई समाज का परिचय

बता दें कि बिश्नोई समाज पश्चिमी थार रेगिस्तान और भारत के उत्तरी राज्यों में पाया जाने वाला समुदाय है। इसके संस्थापक जांभोजी महाराज है। बिश्नोई समाज उन्हें भगवान विष्णु का अवतार मान उनकी पूजा करता है। उन्हीं के संदेशों को पालन कर ये समाज जीवनयापन करता है और यही वजह भी है कि ये काले हिरण को इतना मानते हैं। कहा जाता है कि गुरु जंभेश्वर ने अपने अनुयायियों से कहा था कि वह काले हिरण को उन्हीं का स्वरूप मान कर पूजा करें। यही वजह है कि बिश्नोई हिरणों की खास रूप से पूजा करते हैं। बिश्नोई समाज का मुख्य मंदिर ‘मुक्तिधाम मुकाम’ भी राजस्थान के बीकानेर में है।

नोट: इस रिपोर्ट में जिस खेजरी पेड़ के बारे में बात हुई है उसके बारे में बता दें कि इसे शमी के पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। ये सामान्यत: रेगिस्तान में मिलता है लेकिन इसकी खास बात है कि रेगिस्तान के शुष्क माहौल में भी ये पेड़ हरा-भरा रहता है। मरुस्थल में ये न लोगों को केवल ठंडी छाँव देकर गर्मी से बचाता है बल्कि इसके पात पशुओं का आहार बनते हैं।

बहराइच में चलेगा योगी का बुलडोजर? जहाँ हुई हिंसा वहाँ अवैध निर्माणों पर लाल निशान, रिपोर्ट में दावा- सुनियोजित था हिंदुओं पर हमला, अब्दुल हमीद ने कर रखी थी पूरी तैयारी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महराजगंज कस्बे के हिंसा प्रभावित इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार दुर्गा विसर्जन जुलूस पर हमला सुनियोजित था।

इसके अनुसार मुख्य आरोपित अब्दुल हमीद और उसके साथियों ने दहशत फैलाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। हमीद की छत पर पत्थर, ईंटें और काँच की बोतलें जमा की गईं थी। 13 अक्टूबर 2024 को इसी हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

बहराइच हिंसा के बाद योगी सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बहराइच के महराजगंज कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की योजना बनाई गई है। गुरुवार को राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम ने अतिक्रमण चिह्नित कर लिया है। माना जा रहा है कि मुख्य आरोपितों समेत 30-40 मकान ध्वस्तीकरण की जद में आ सकते हैं।

महराजगंज कस्बे के कई दुकानदारों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा है, जिससे रास्ते संकरे हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी अतिक्रमण के कारण शोभायात्रा के दौरान भीड़ और टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। माना जा रहा है कि इस अव्यवस्था के कारण ही बवाल भड़का, जिसमें रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ समय पहले ही महसी के विभिन्न कस्बों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अब प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद यह अभियान फिर से शुरू होने की संभावना है।

बहराइच हिंसा की तैयारी पहले से, छत पर मिले ईंट-पत्थर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपितों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दो मुख्य आरोपितों—मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब—के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। यह मुठभेड़ बहराइच के नानपारा बायपास पर हुई, जहाँ पुलिस ने आरोपितों को घेर लिया था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपित घायल हो गए। इन आरोपितों को नेपाल भागने की फिराक में पकड़ा गया।

हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद

इस हत्याकांड में उपयोग किए गए हथियारों की भी बरामदगी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद भी आरोपितों के इरादे खतरनाक थे। उन्होंने अपने पास एक अवैध असलहा छिपा रखा था ताकि जरूरत पड़ने पर फिर से दहशत फैलाई जा सके। इसका प्रमाण उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करके दे दिया।

घायल आरोपितों को इलाज के लिए पहले नानपारा सीएचसी ले जाया गया, फिर गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, जहाँ चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें एक पुलिसकर्मी आरोपियों से कहता है कि पुलिस पर हमला करना गलत था। इस पर एक आरोपी कहता है, “अब गलती नहीं करेंगे, हम लोग फायर करके भागना चाह रहे थे।” पुलिसकर्मी ने जवाब दिया, “पहले अपराध किया और फिर दूसरा अपराध कर रहे हो।” आरोपितों ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन यह स्पष्ट था कि उनके इरादे बेहद खतरनाक थे।

पुलिस ने आरोपितों के ठिकानों पर छापा मारा और पाँच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद फहीन, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद अफजल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, जो लोग इन आरोपियों को संरक्षण दे रहे थे, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बहराइच में हिंसा की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंसा के जिम्मेदार आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पता था क्यों हुई आतंकी निज्जर की हत्या, फिर भी बदला जाँच का रुख: कनाडा की पोल उनके ही पूर्व NSA ने खोली, विपक्ष बोला- ध्यान भटकाने के लिए भारत को घसीट रहे ट्रूडो

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बारे में कनाडा कि पूर्व NSA जोडी थॉमस ने नए खुलासे किए हैं। जोडी थॉमस ने कहा है कि कनाडा पुलिस ने पहले इसे जवाबी हत्या का मामला मान कर जाँच की थी। उन्हें लगा था कि यह कार्रवाई रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के जवाब में की गई है। मलिक 1985 में एयर इंडिया विमान में धमाका करने का आरोपित था।

जोडी थॉमस ने यह खुलासे कनाडा में विदेशी दखल की जाँच करने वाली कमिटी के सामने किए हैं। इसी कमिटी के सामने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने के पक्के सबूत ना होने की बात कबूली थी। जोडी थॉमस ने इस कमिटी के सामने निज्जर की हत्या के मामले में जाँच की जानकारी दी है।

जोडी थॉमस निज्जर की हत्या के समय कनाडा की NSA थीं। उन्होंने इस कमिटी को बताया, “निज्जर की हत्या जून, 2023 में हुई थी। यह एक ही गुरूद्वारे में हुई दूसरी हाई प्रोफाइल हत्या थी। इसी गुरूद्वारे में ठीक एक साल पहले रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या हुई थी। तब पुलिस और खुफिया जाँच में शुरुआत में कहा गया था कि निज्जर की हत्या, मलिक की हत्या का जवाब थी।”

थॉमस ने इसके बाद बताया, “सिख समुदाय इस नतीजे से संतुष्ट नहीं था। वह इस मामले में अपनी शंकाएँ जता रहे थे। इस मामले में पुलिस और ख़ुफ़िया एजेंसियों ने अच्छा काम किया। इस बात की काफी संभावना है कि यह एक एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग थी।”

भारत ने कनाडा से उसके आरोपों पर सबूत माँगे हैं। हालाँकि, कनाडा अभी तक इस मामले में कोई सबूत नहीं पेश कर पाया है। इसको लेकर भी जोडी थॉमस ने जानकारी दी। जोडी थॉमस ने कहा, “हम इस मामले में भारत को अपने साथ लाना चाहते थे। हम इसमें ऐसा सबूत भी रखना चाहते थे जो अमेरिका ने पन्नू मामले में रखा है। लेकिन यह कठिन था क्योंकि हमने जानकारी तो साझा की लेकिन अमेरिका के इतनी नहीं कर पाए क्योंकि हम तब तक जाँच भी कर रहे थे। हम किसी हत्या की साजिश की नहीं बल्कि असल हत्या की जाँच कर रहे थे।”

जोडी थॉमस के इस खुलासे के बाद भारत के उन दावों को और मजबूती मिली है कि वह निज्जर की हत्या में शामिल नहीं था और इस संबंध में कोई सबूत नहीं है। हालाँकि, जोडी थॉमस ने अपने बयान में भारत को ही इस हत्या का जिम्मेदार माना है। थॉमस ने भारत पर वैसे ही आरोप जड़े हैं जैसे उनके प्रधानमंत्री ट्रूडो ने लगाए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले ट्रूडो भी इसी कमिटी के सामने पेश हुए थे और उन्होंने भारत के दावे को मजबूत किया था। इसके बाद भारत ने कहा था कि कनाडा और भारत के रिश्तों को खराब करने के जिम्मेदार अकेले ट्रूडो होंगे। ट्रूडो के दावे पर कनाडा के भीतर भी सवाल उठे हैं।

कनाडा के बड़े नेता मैक्सिम बर्नियर ने ट्रूडो पर इस मामले के बहाने दूसरे विवादों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस हत्या के मामले में कोई भी सबूत नहीं पेश किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हरदीप सिंह निज्जर कोई कनाडाई था।

बर्नियर ने एक्स पर लिखा, “एक मिथक को दूर किया जाना चाहिए, इस पूरे मुद्दे के केंद्र में जो खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर है और उसकी पिछले साल हत्या कर दी गई थी, एक कनाडाई था। वह असल में एक विदेशी आतंकवादी था जिसने 1997 से कई बार कनाडा में शरण लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। उसके दावों को खारिज कर दिया गया लेकिन फिर भी उसे इस देश में रहने की अनुमति दी गई और किसी तरह 2007 में उसे नागरिकता दे दी गई।”

जस्टिन ट्रूडो के दावों पर कनाडा लगातार फंसता जा रहा है। कनाडा की स्थिति इस मामले में काफी कमजोर है और भारत झूठे आरोपों को कतई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निकाल दिया है और अपने भी राजनयिक वापस बुला लिए हैं।

‘मुस्लिम कट्टरपंथियों ने बहकाया, माफ कर दो’: हिंदू लड़कियों को रेप की धमकी देने वाला जहाँगीर अब जोड़ रहा हाथ, लगा रहा जय श्रीराम के नारे; देखिए Video

सोशल मीडिया पर हिंदुत्व की बात करने वालों के खिलाफ इस्लामी कट्टरपंथी अक्सर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखते हैं। हाल में यही काम अजहान जहाँगीर नाम के बीटेक छात्र ने किया। अजहान ने सोशल मीडिया पर दो हिंदू लड़कियों को खुलेआम रेप की धमकियाँ दी और उनके लिए अश्लील भाषा का प्रयोग किया।

जब लोगों ने उसके कमेंट के स्क्रीनशॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू किया तो अजहान घबरा गया और उसको अपना करियर बर्बाद होने का डर सताने लगा। इसके बाद उसने न केवल हाथ जोड़ हिंदुओं से माफी माँगी, बल्कि कहा कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेगा।

अजहान ने उसका कमेंट वायरल होने के बाद एक वीडियो अपलोड की है। कैप्शन में लिखा है- “मुझसे गलती हो गई, मैं सभी हिंदुओं से माफी माँगता हूँ, मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा।”

वीडियो में वो कहता नजर आया- “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। मैं हाथ जोड़कर श्रेया जी और प्रतीक्षा जी से माफी माँगता हूँ। मैंने अपने कौम के कुछ नफरती लोगों के बहकावे में आकर ये सब ट्वीट कर दिया था। मैं आगे से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहूँगा।”

अजहान ने आगे कहा, “जिन लड़कियों को मैंने रेप धमकियाँ दीं उनसे मैं हाथ जोड़कर माफी माँगता हूँ। अपने कौम के कट्टरवाद लोगों से इन्फ्लुएंस होकर मैंने ये सब कह दिया था। मैं आगे से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दूँगा। बाकी चीजों से कोसों दूर रहूँगा। जय श्रीराम। मुझे माफ कर दें।”

खबर में जोड़े गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि अजहान ने प्रतीक्षा और श्रेया नाम की लड़कियों के लिए कैसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। बाद में जब हिंदुत्व नाइट नाम की एक नेटीजन ने इस मुद्दे को उठाया और पूछा कि ये लड़का अजहान जहाँगीर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। क्या सच में यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों को सपोर्ट करती हैं। अगर नहीं, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। ये लोग कैंपस में पढ़ने वाली महिलाओं के लिए भी खतरा है। इसी ट्वीट के बाद अजहान की वीडियो सामने आई।