राजनीति

बंगाल में BJP को मिल रहा है CPM कैडर का गुपचुप साथ, CM ममता ने भी चेताया

सीपीएम कार्यकर्ताओं के इस कार्य के पीछे ममता बनर्जी और तृणमूल कॉन्ग्रेस के प्रति उनकी कट्टर विरोधी सोच है। जहाँ कॉन्ग्रेस बंगाल से लगभग साफ़ हो चुकी है और सीपीएम को लगातार आज़माने के बाद लोगों ने उसे उखाड़ फेंका, ममता विरोधी सीपीएम कैडर को भाजपा की मदद करने में फायदा दिख रहा है।

‘लतखोर’ और अजूबा हो गए हैं ‘धरनामंत्री’ केजरीवाल, योगी आदित्यनाथ की निंदनीय टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवादित बयान देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘लतखोर' और 'धरनामंत्री’ कह डाला। उन्होंने केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि AAP प्रमुख शहर की सरकार के मुखिया हैं अथवा धरना और प्रदर्शन के नेता हैं?

जब राजीव गाँधी ने निजी मनोरंजन के लिए युद्धपोत ‘विराट’ का किया इस्तेमाल, साथ में थे ससुराल के लोग

मेहमानों की सूची में राहुल और प्रियंका के चार दोस्त, सोनिया गाँधी की बहन, बहनोई और उनकी बेटी, उनकी विधवा माँ आर. मैनो, उनके भाई और एक मामा शामिल थे। साथ ही पूर्व सांसद अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया और उनके तीन बच्चे भी मौजूद थे।

मोदी का मुखौटा पहने लड़के को थानेदार ने बुरी तरह से मारा थप्पड़

जब थानेदार ने लड़के को झापड़ मारा, उस समय आसपास खड़े लोग उस लड़के का मज़ाक उड़ाते देखे जा सकते हैं। वीडियो में लोग उस लड़के को 'चौकीदार चोर है' बोलने को कह रहे हैं।

अगर कॉन्ग्रेस मौजूदा PM को गाली देगी तो पूर्व PM के कार्यों को मैं भी गिनाऊँगा: मोदी

ममता बनर्जी ने आपको प्रधानमंत्री मानने से इंकार कर दिया है? इस पर मोदी ने तंज किया, "उन्हें पाकिस्तान का प्रधानमंत्री पीएम लगता है लेकिन भारत का पीएम उन्हें प्रधानमंत्री नहीं लगता। इसका जवाब देश की जनता देगी।"

मोदी 2014 Vs मोदी 2019: चुनाव प्रचार और रैली के मामले में 68 साल की उम्र में भी Josh High

2014 में मोदी के गहन प्रचार अभियान का कमाल ही था कि भाजपा पिछले 32 वर्षों में अपने दम पर बहुमत पाने वाली पहली पार्टी बनीं। इस बार मोदी के प्रचार अभियान को लेकर 2 से 3 संसदीय क्षेत्रों के कई समूह तैयार किए गए हैं, जहाँ मोदी रैली करते हैं और वहाँ उन सभी संसदीय क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मंच पर उपस्थित रहते हैं।

BJP जीतेगी 300 सीटें, भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिर्विज्ञान के प्रोफेसर मध्य प्रदेश में निलंबित

मुसलगाँवकर पर जिस फेसबुक पोस्ट को लेकर कार्रवाई की गई है, उसे उन्होंने 28 अप्रैल को लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "अभी भाजपा 300 के पास और राजग 300 के पार।" हालाँकि, अगले ही दिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगने के बाद इस पोस्ट को हटा भी लिया था।

‘मोदी-मोदी’ नारे लगाकर दिग्विजय सिंह का रोड शो ‘हैक’ करने वालों पर दर्ज हुई FIR

दिग्विजय सिंह की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए।

राबड़ी ने PM मोदी को बताया ‘जल्लाद’, कहा ‘वो जजों और पत्रकारों को मरवाते हैं’

राबड़ी देवी ने प्रियंका गाँधी द्वारा पीएम मोदी को दुर्योधन कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रियंका ने नरेंद्र मोदी को दुर्योधन बोल कर ग़लत किया, वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़ जजों और पत्रकारों को मरवाने वाले लोगों का विचार खूँखार होता है।

मोदी-शाह स्पीच पर कॉन्ग्रेस सांसद की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने कहा बेमतलब

चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश में कहा कि वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में, सुष्मिता देव ने SC में मामले में एक अतिरिक्त हलफनामा दायर कर चुनाव आयोग के फैसलों को संशोधित करने की माँग की थी।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें