राजनीति

बंगाल: कॉन्ग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं के ख़ूनी झड़प में लाइन में खड़े मतदाता की मौत

यहाँ पोलिंग बूथ के पास तृणमूल व कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने देसी बम का प्रयोग कर मतदाताओं को डराने का प्रयास किया। कॉन्ग्रेस उम्मीदवार अबू हीना ने दावा किया है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता है।

BJP नेता गिरिराज सिंह ने हरे झंडे पर जताई आपत्ति, कहा- इसे प्रतिबंधित करे चुनाव आयोग

बेगूसराय सीट पर होने जा रही टक्कर इस बार के आम चुनावों में इसलिए अधिक चर्चा में रही, क्योंकि गिरिराज सिंह को भाजपा के हिंदुत्व का चेहरा के तौर देखा जाता है, तो वहीं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर 'देश द्रोही' होने का आरोप है।

मतदान के बीच अखिलेश का आरोप: EVM या तो खराब है या भाजपा को जा रहे हैं वोट

अखिलेश यादव का कहना है जिस चुनावी प्रक्रिया में 50 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं उसके लिहाज से यह एक आपधारिक लापरवाही है।

राहुल गाँधी को SC से अवमानना नोटिस जारी: राफेल-चौकीदार मामले में जवाब से संतुष्ट नहीं

सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की खंडपीठ ने राहुल गाँधी की ओर से पेश उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि पीठ उनके मुवक्किल के जवाब से सन्तुष्ट नहीं है और कॉन्ग्रेस अध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी कर रही है। मामले की अगली सुनवाई अगले मंगलवार यानी 30 अप्रैल को होगी।

राहुल गाँधी ने वायनाड में किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपील

मतदान के दिन राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारत में लाखों युवा पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। उनके हाथों में भारत का भविष्य है। मुझे विश्वास है कि वे हर भारतीय के लिए NYAY चाहते हैं और बुद्धिमानी से मतदान करेंगे। पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं के साथ इस शार्ट फिल्म को शेयर करें।'

‘चौकीदार ढूँढना होगा तो मैं नेपाल चला जाऊँगा’: हार्दिक पटेल ने की PM पर टिप्पणी

हार्दिक पटेल ने गुजरात के विरमगाम में वोट डालने के बाद गोरखाओं और नेपालियों के खिलाफ यह जातिवादी बयान दिया।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से BJP ने पंजाबी गायक हंस राज हंस को उतारा, देखें दिल्ली की पूरी लिस्ट

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस का मुक़ाबला कॉन्ग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया से होगा। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के विरोधी रहे लिलोठिया दिल्ली कॉन्ग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। आप से यहाँ गुगन सिंह लड़ रहे हैं।

‘ढाई किलो के हाथ’ ने थामा कमल का साथ, विनोद खन्ना वाली सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

"जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे, उन्होंने अटल जी के साथ काम किया, आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूँ। आज मोदी जी ने जिस तरह से पाँच सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूँ कि अगले पाँच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें। क्योंकि हम विकास चाहते हैं।"

बंगाल: वोटिंग से पहले BJP कार्यकर्ता पर बम से हमला, तृणमूल के गुंडो पर शक की सुई

इटाहर विधानसभा क्षेत्र के चाकला में मतदान से कुछ घंटों पहले बम से हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। सुबह 7 बजे क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पूर्व इस घटना के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।

BJD के ‘गुंडा’ विधायक ने छापा मारने आई EC की टीम पर किया हमला, समर्थकों से पिटवाया – हुए गिरफ़्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदीप महारथी को गुंडा और बलात्कारियों का रक्षक बताते हुए कहा कि उन्होंने अब सारी हदें पार कर दी हैं। प्रधान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गुंडा निरोध क़ानून लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें