"वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया है कि कश्मीर घाटी के लोगों के हित में और भारत के हित में, क़ानून का शासन सबके लिए समान रूप से लागू होना चाहिए। घाटी में क़ानून का शासन लागू किया जा रहा है और लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है।"
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक डेमोक्रेट भी थे, वो कम से कम लोगों की सुनते थे जबकि नरेंद्र मोदी जी शुरू से ही कॉन्ग्रेस-मुक्त भारत का सपना देख रहे हैं।
अमेठी के मुसाफिरखाना कस्बे में लगे पोस्टर में लिखा गया है, "देख चुनाव पहन ली सारी, नहीं चलेगी होशियारी।" इन पोस्टर पर सपा छात्रसभा का नेता जयसिंह प्रताप यादव का नाम लिखा हुआ है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस छापेमारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में पीएम मोदी आयकर विभाग का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
कन्नड़ विषय की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र में ये सवाल किए गए। ताज़ा सूचना के मुताबिक़, स्कूल ने प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से तुरंत हटा दिया है। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र ने बताया कि स्कूल का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
पीएम मोदी ने मेरठ की रैली में कहा "4 दशक से हमारे सैनिक वन रैंक वन पेंशन माँग रहे थे, उसको पूरा करने का काम भी इसी चौकीदार ने किया। देश के क़रीब 12 करोड़ किसान परिवारों को 75 हज़ार करोड़ रुपए की सीधी वार्षिक मदद का काम भी हमने किया है।"
फिरोज़ का कहना है कि उनकी पार्टी (सपा) ने क्षेत्र में बहुत काम कराया है इसलिए वहाँ के लोग वोट तो समाजवादी पार्टी को ही देंगे। लेकिन मजे लूटने में लोग कसर नहीं छोड़ेगे क्योंकि उन्हें मौक़ा मिला है।
वसीम के इस विवादित बयान से कॉन्ग्रेस में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। नाराज़गी के चलते पार्टी की यूथ शाखा के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ल ने वसीम के ख़िलाफ़ शिक़ायत भी की है।
मान लीजिए किसी किसान पर 31 मार्च 2018 की स्थिति में 2 लाख रुपए का ऋण है। अगर क़र्ज़माफ़ी योजना के तहत सरकार ने मार्च 2019 में वो ऋण अगर चुका भी दिया तो किसानों को 7% की दर से 14,000 रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे।
कॉन्ग्रेस महासचिव की मानें तो देश में दियासलाई से लेकर मिसाइल तक बना कर देने का काम कॉन्ग्रेस ने किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ़ विश्व का भ्रमण कर रहे हैं।