उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि उनकी पार्टी महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी के लिए जम्मू कश्मीर में एक भी सीट नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यह बात पहले पता होती तो वह INDI गठबंधन में शामिल ही नहीं होते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 सालों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे, क्योंकि ये जनता की मर्जी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में ये बातें कही।
बदरुद्दीन अजमल ने यहाँ यह भी कहा कि अगर CM सरमा यह दिखा दें कि राज्य में 8 वर्ष की मुस्लिम बच्चियों की शादी हो रही है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। गौरतलब है कि हाल ही में असम में मुस्लिम मैरिज एक्ट को समाप्त किया गया था। इसे बाल विवाह रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया था।