Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेकगुजरात की अच्छाई गिरोह विशेष को स्वीकार नहीं: वहाँ की तस्वीर को पुडुचेरी का...

गुजरात की अच्छाई गिरोह विशेष को स्वीकार नहीं: वहाँ की तस्वीर को पुडुचेरी का बता कर शेयर कर रहा गिरोह विशेष

सबसे बड़ी बात कि इस दुकान के बगल में एक और दुकान दिख रहा है, जिसका नाम है- 'भगवती स्वीट मार्ट'। इसे भी गूगल मैप पर सर्च करते ही पता चल जाता है कि ये गुजरात की तस्वीर है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की मैनेजिंग एडिटर रही प्रिया गुप्ता ने भी इस तस्वीर को इसी दावे के साथ शेयर किया कि ये पुडुचेरी की है।

कॉन्ग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें एक दुकान पर लोग सोशल डिस्टैन्सिंग प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि एक किराने के दुकान वाले ने अपनी दुकान के सामने कई गोल घेरे लगा रखे हैं, जो एक-दूसरे से दूरी पर स्थित हैं। सफ़ेद रंग से बने हुए इन लाल घेरों में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे जिसकी बारी आती है, बिना धक्का-मुक्की किए लोग जाते हैं और सामान लेकर चले जाते हैं।

सिंघवी ने दावा किया कि ये तस्वीर पुड्डुचेरी स्थित एक दूध के दुकान की है। लेकिन, दुकान का नाम गुजराती में लिखा हुआ है। ऑपइंडिया ने इस फोटो को लेकर और चीजें पता लगाने की कोशिश की और पाया कि बोर्ड पर ‘चन्द्रमानवाला’ लिखा हुआ है, जो गुजरात के पाटन के पास स्थित है। नीचे गूगल मैप के स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कैसे हमने इस जगह के बारे में खोजा और इसका लोकेशन पता चला:

गूगल मैप पर गुजरात के चन्द्रमाना का लोकेशन

सबसे बड़ी बात कि इस दुकान के बगल में एक और दुकान दिख रहा है, जिसका नाम है- ‘भगवती स्वीट मार्ट’। इसे भी गूगल मैप पर सर्च करते ही पता चल जाता है कि ये गुजरात की तस्वीर है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की मैनेजिंग एडिटर रही प्रिया गुप्ता ने भी इस तस्वीर को इसी दावे के साथ शेयर किया कि ये पुडुचेरी की है। बाद में पोल खुलने के बाद गुप्ता ने माना कि ये ट्वीट गुजरात का है और उनसे ग़लती हुई है।

ऐसा नहीं है कि पुडुचेरी में ऐसा नहीं हुआ। वहाँ एक मिल बूथ में इस तरह का नियम बनाया गया था, जिसकी तस्वीर उप-राज्यपाल किरण बेदी ने शेयर की थी। वो एक अलग तस्वीर थी। लेकिन लिबरल गैंग गुजरात से आई तस्वीर को भी पुडुचेरी का बता कर शेयर करने लगा। शायद ऐसा इसीलिए भी किया गया क्योंकि गुजरात में भाजपा की सरकार है और वहाँ कुछ भी अच्छा होने को लिबरल गैंग पचा नहीं सकता। ऊपर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजराती हैं, इसीलिए गुजरात से गिरोह विशेष को विशेष चिढ़ रहती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -