Homeदेश-समाज'परिवार को बदनाम कर दिया, कई डील हाथ से निकले': राज कुंद्रा को देख...

‘परिवार को बदनाम कर दिया, कई डील हाथ से निकले’: राज कुंद्रा को देख भड़की थीं शिल्पा, पुलिस के सामने ही 4 बार रोईं

इस दौरान शिल्पा शेट्टी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने पति के कामकाज के बारे में पता है? वो 'Viaan Enterprises' की डायरेक्टर रहने के बाद कंपनी से अलग क्यों हो गई थीं?

हाल ही में पुलिस ने पोर्न फ़िल्में बना कर एप के जरिए बेचने के आरोप में फँसे राज कुंद्रा और उनकी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ की। पुलिस राज कुंद्रा को लेकर उनके बँगले पर छापेमारी करने गई थी। राज कुंद्रा जहाँ इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं, शिल्पा शेट्टी को लेकर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। पता चला है कि उस दिन 6 घंटे की पूछताछ में शिल्पा शेट्टी 4 बार रो पड़ी थीं।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बीच तीखी बहस भी हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के सामने ही शिल्पा शेट्टी रो पड़ी थीं। पुलिस ने ‘Viaan Enterprises’ को लेकर सवाल पूछे थे, जिसके डायरेक्टर के रूप में शिल्पा शेट्टी का नाम सामने आया था। शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि उन्हें हॉटशॉट्स एप के कंटेंट्स के बारे में कुछ भी पता नहीं है और वो इससे नहीं जुड़ी हुई हैं।

इस दौरान अभिनेत्री ने राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी का नाम लेते हुए कहा था कि हॉटशॉट्स एप उसका ही है और वही इसे चलाता है। उनके पति द्वारा पोर्न फ़िल्में शूट करने के आरोपों को लेकर जब शिल्पा शेट्टी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि वो इरॉटिका है, न कि पोर्न। इस दौरान कई सवालों का जवाब देते हुए उनके आँख से आँसू गिरने लगे। ये पूछताछ शुक्रवार (23 जुलाई, 2021) को हुआ था।’

पूछताछ के दौरान रो पड़ी थीं शिल्पा शेट्टी (वीडियो साभार: ज़ी न्यूज़)

इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने पति के कामकाज के बारे में पता है? वो ‘Viaan Enterprises’ का डायरेक्टर रहने के बाद कंपनी से अलग क्यों हो गई थीं? शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान अपने पति को बताया कि इस प्रकरण से उनकी छवि को बहुत नुकसान पहुँचा है और कई कॉन्ट्रैक्ट व ब्रांड्स उनके हाथ से फिसल गए हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी से अलग से पूछताछ भी हुई थी। 3 बार दोनों को साथ बिठा कर पूछताछ हुई।

इस पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने भी अपनी पत्नी को दिलासा दिया कि वो निर्दोष हैं और ये मामला कोर्ट में नहीं टिकेगा। ‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार, राज कुंद्रा के पुलिसकर्मी जब उनके घर पहुँचे तो पति राज कुंद्रा को देखते ही शिल्पा शेट्टी भड़क गईं और चिल्लाने लगी थीं। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि तुमने परिवार को बदनाम कर दिया है, कई बिजनेस डील्स व विज्ञापन इस कारण हाथ से निकल गए हैं।

ताज़ा खबर ये है कि राज कुंद्रा को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हिन्दू एक गाली, इसका मतलब चोर, डाकू, गुलाम’ बोलने वाले ईसाई संगठन के 11 लोगों को राहत नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने केस रद्द करने...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणियों करने वाले 11 ईसाई संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है।

बेटा UP पुलिस में SI, बाप लोगों को बनाता है ईसाई: मीडिया रिपोर्ट, शिकायत के बाद प्रेमपाल गिरफ्तार, जानिए- बरेली SP ने क्या बताया,...

बरेली के मीरगंज में ईसाई धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मिशनरी के प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6 ईसाइयत की किताबें बरामद की हैं
- विज्ञापन -