GenZ वे युवा हैं, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। आज इनकी उम्र 12 से 27 साल के बीच है। भारत में इनकी संख्या करीब 37 करोड़ मानी जाती है, जो देश की आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यटकों के लिए फार्म स्टे योजना लेकर आई है। इसके तहत खेत या उसके पास में फार्म स्टे बनाया जाएगा। जहाँ प्रदेश में घूमने आने वाले लोग गाँव के वातावरण का अनुभव कर सकेंगे।
महागठबंधन की माई बहिन योजना के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसका फॉर्म गाँव-गाँव जाकर महिलाओं से भरवाए जा रहे हैं। उनके आधार कार्ड नंबर लिए जा रहे हैं।
जिस लड़की की आत्महत्या केस में आकाश पांडेय को 3 साल की जेल हुई थी, वो मामला ही गलत निकला। कोर्ट ने उसे निर्दोष करार दिया। मुख्य आरोपित लड़की के पिता और परिवारवालें निकले।
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक अधिकारी को धमकाते हुए और गाली-गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
भारत-अमेरिका संबंधों को सुधारने की पहल राष्ट्रपति ट्रंप ने की है। उन्होंने पीएम मोदी को 'अच्छा दोस्त' बताते हुए बातचीत की पेशकश की है। पीएम ने भी सकारात्मक जवाब दिया है।
नेपाल के पीएम केपी ओली के इस्तीफे के बाद वहाँ की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ली है। पीएम नरेंद्र मोदी और UN के महासचिव ने नेपाल की स्थिति पर शांति बनाए रखने की अपील की है।
नेपाल में GenZ प्रदर्शन के पीछे दो किरदार सामने आ रहे हैं। पहला है काठमांडू का मेयर बालेन शाह, जिसे प्रदर्शनकारी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 48 ट्रकों से भरे राहत सामान को हरी झंडी दिखाई। ट्रक में बाढ़ पीड़ितों के लिए 19 हजार किट भरकर भेजे गए।
डिकार्लोस ब्राउन नामक शख्स ने यूक्रेनी लड़की इरीना ज़ारुत्स्का की चाकू मारकर हत्या की। लेकिन अमेरिकी मीडिया ने इसकी कोई खबर नहीं चली। हत्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नेपाल में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ हंगामा अब हिंसक रूप ले चुका है। राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर तोड़फोड़ की गई और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर गोली चलाई गई है।
'The Wire' ने गलत रिपोर्ट छापकर बताया कि 'मुस्लिम फेरीवाले' को केवल इसलिए पीटा क्योंकि वो 'जय श्री राम' नहीं बोल रहा था। बांकुरा पुलिस ने फैक्ट चेक कर बताई झूठी रिपोर्ट।
'द बंगाल फाइल्स' Wikipedia पर वामपंथी एडिटर्स के निशाने पर आ गई है और इसे तथ्यों को छोड़ सिर्फ समीक्षाओं के जरिए 'प्रोपेगेंडा' साबित करने की कोशिश की जा रही है।
ओडिशा हाई कोर्ट ने भगवान जगन्नाथ की पवित्र 'अमृतमनोही भूमि' को अतिक्रमणकारियों के पक्ष में देने से साफ इनकार किया है और कहा कि लंबे समय तक रहने से सरकारी जमीन उनके नाम नहीं हो जाती।
नेपाल की संसद में प्रदर्शनकारी घुस गए। सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा सड़कों पर उतरे हैं। हालाँकि अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की माँग भी उठने लगी है।