Homeविविध विषयमनोरंजनबेटी अराध्या का स्कूल फंक्शन… फिर भी अमिताभ-अभिषेक से ऐश्वर्या बनाती रहीं दूरी, शाहरुख-करण...

बेटी अराध्या का स्कूल फंक्शन… फिर भी अमिताभ-अभिषेक से ऐश्वर्या बनाती रहीं दूरी, शाहरुख-करण से नजदीकियाँ: पति के बजाय अपनी माँ के साथ गईं कार में

अराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन तो साथ दिखे लेकिन ऐश्वर्या राय थोड़ी दूरी बना कर खड़ी रहीं। पति और ससुर से दूर ऐश्वर्या ने शाहरुख और करण जौहर से ज्यादा नजदीकियाँ रखीं।

अमिताभ बच्चन की पोती हैं अराध्या बच्चन। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इसी स्कूल के एनुअल फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन तो साथ दिखे, बात भी कर रहे थे लेकिन ऐश्वर्या राय थोड़ा दूरी बनाके खड़ी रहीं। पति और ससुर से दूर ऐश्वर्या ने शाहरुख और करण जौहर से ज्यादा नजदीकियाँ रखीं।

सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने आराध्या बच्चन का ये लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो स्टेज पर बेहद अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। सामान्यत: साधना कट हेयर स्टाइल वाली आराध्या इसमें बन में दिख रही हैं। नेटिजन्स भी उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

स्कूल के इस एनुअल डे के मौके पर आराध्या का हौसला बढ़ाने के लिए पूरा बच्चन परिवार भी नजर आया हालाँकि एक साथ नहीं। पोती की हौसलाअफजाई के लिए मम्मी-पापा ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ ही दादा अमिताभ बच्चन भी नजर आए। साथ में नानी वृंदा राय भी वहाँ मौजूद रहीं।

बेटी की परफॉर्मेंस देख ऐश्वर्या काफी खुश नजर आ रहीं। वो मोबाइल से इसका वीडियो बनाती भी दिखीं। परिवार के सभी लोगों ने आराध्या बच्चन की स्टेज परफॉर्मेंस पर जमकर तालियाँ बजाई। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के इस एनुअल फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का डांस वीडियो भी सामने आया है।

इसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान और करण जौहर ‘ओम शांति ओम’ के ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर थिरकते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को दऐशवर्स (theaishverse) इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला गया है।

फंक्शन के बाद अभिषेक बच्चन कार्यक्रम स्थल के बाहर भारी भीड़ के बीच अपनी सास वृंदा राय को गाड़ी में बैठाते दिखाई पड़े। उनकी सास के साथ ही उनकी पत्नी भी इसी कार में अपनी माँ के साथ जाती दिखाई पड़ी हैं।

मीडिया और सोशल मीडिया में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें चल रही हैं। हाल ही में आई कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -