Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो से चली गोलीः 42 साल की महिला सिनेमैटोग्राफर...

फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो से चली गोलीः 42 साल की महिला सिनेमैटोग्राफर की मौत, डायरेक्टर घायल

बॉल्डविन इस फिल्म के निर्माता होने के साथ ही लीड एक्टर भी हैं। वह शेरिफ कार्यालय के बाहर आँखों में आँसू भरे दिखाई दिए। बहरहाल उनके खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

अमेरिकी अभिनेता एलेक बॉल्डविन न्यू मैक्सिको में फिल्म ‘रस्ट’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनसे गलती से गोली चल गई। इसमें सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स (42) की मौत हो गई। वहीं फिल्म के डायरेक्टर जोएल सूजा (48) घायल हो गए।

न्यू मैक्सिको में शेरिफ कार्यालय ने बताया है कि कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना की जाँच जारी है। हादसा जिस गन से हुआ उसका इस्तेमाल फिल्म में प्रोप गन के तौर पर किया जा रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल होने के बाद हलीना को न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क विश्वद्यालय के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं सूजा का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। बॉल्डविन इस फिल्म के निर्माता होने के साथ ही लीड एक्टर भी हैं। वह शेरिफ कार्यालय के बाहर आँखों में आँसू भरे दिखाई दिए। बहरहाल उनके खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि प्रोप गन में जो गोली इस्तेमाल की गई थी क्या वो असली थी या फिर प्रोजेक्टाइल डिस्चार्ज हुआ था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में अपनी जान गँवाने वाली हलीना हचिन्स हॉलीवुड के उभरते सितारों में एक थीं। उनका नाम अमेरिकी सिनेमैटोग्राफर द्वारा 2019 में देखने के लिए फोटोग्राफर की लिस्ट में शामिल किया था। हचिन्स के पिता सेना में थे और वह यूक्रेन की राजधानी कीव में पली-बढ़ीं थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -