Homeविविध विषयमनोरंजनअनुपम खेर के दफ्तर में चोरी करने वाले निकले माजिद शेख और दलेर बहरीम...

अनुपम खेर के दफ्तर में चोरी करने वाले निकले माजिद शेख और दलेर बहरीम खान: मुंबई पुलिस ने दोनों को दबोचा, ले गए थे कैश से भरी तिजोरी

अनुपम खेर ने कहा कि मेरे दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले, मेरी तिजोरी और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' के नेगेटिव को चुराने वाले दोनों चोरों को पकड़ लिया गया है। यह सब 48 घंटों के भीतर किया जाना पुलिस की अद्भुत दक्षता को दर्शाता है।

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो सीरियल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान माजिद शेख और दलेर बहरीम खान के रूप में हुई है। दोनों ने बुधवार (19 जून 2024) की रात जोगेश्वरी इलाके में स्थित एक्टर के ऑफिस में चोरी की थी। इतनी जल्दी कार्रवाई होने पर अनुपम खेर ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है और उनके लिए एक पोस्ट भी लिखा है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर चोरों की एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में पुलिस ने चोरों को पकड़ रखा है और वे पुलिस थाने के सामने खड़े हैं।

अनुपम खेर ने अपने नोट में लिखा, “मुंबई पुलिस के प्रति मेरा हार्दिक आभार और प्रशंसा। मेरे दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले, मेरी तिजोरी और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ के नेगेटिव को चुराने वाले दोनों चोरों को पकड़ लिया गया है। यह सब 48 घंटों के भीतर किया जाना पुलिस की अद्भुत दक्षता को दर्शाता है!! जय हो!”

बता दें कि अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस से बुधवार की रात चोरी हुई थी। चोर उनके ऑफिस से कैश से भरी तिजोरी और फिल्म के नेगेटिव चुरा ले गए। जिसके बाद एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया था कि वे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे। इसक बाद 22 जून को पुलिस ने माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को अरेस्ट किया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों सीरियल चोर हैं। चोरी करने के लिए ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। दोनों ने अंबोली इलाके में वीरा देसाई रोड पर अनुपम खेर के ऑफिस का ताला तोड़ा था। वहाँ से एक्टर की कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव और 4.15 लाख रुपए चुरा लिए। इन चोरों उसी रात विले पार्ले में भी चोरी की थी। अगले दिन सुबह अनुपम खेर के ऑफिस के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए अंबोली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी किए गए पैसों का एक हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -