Homeविविध विषयमनोरंजनजब तक नहीं हटेगा टाइटल से करण और जौहर, तब तक रिलीज नहीं होगी...

जब तक नहीं हटेगा टाइटल से करण और जौहर, तब तक रिलीज नहीं होगी पिक्चर: बॉलीवुड फिल्म निर्माता की याचिका पर बॉम्बे HC का फैसला

जस्टिस रियाज चागला ने करण जौहर के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि फिल्म के टाइटल में बिना करण जौहर की इजाजत के उनके नाम का रिफरेंस देना उनके मौलिक अधिकार और पर्सनालिटी राइट का उल्लंघन है।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में डाली गई याचिका पर अदालत ने फैसला दे दिया है। करण जौहर ने माँग की थी कि एक फिल्म जिसमें उनका नाम का सीधे तौर पर इस्तेमाल है उसे रोका जाए। ऐसे में कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज रोक दी। फिल्म आज (14 जून 2024) ही सिनेमाघरों में आने वाली थी।

फिल्म का नाम ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ है। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने कहा था कि इस फिल्म में उनके नाम का सीधे तौर पर इस्तेमाल हुआ है वो भी इजाजत के, इसलिए उन्हें इससे आपत्ति है और वो माँग करते हैं कि फिल्म को बैन किया जाए।

उनकी इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला दिया। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि फिल्म को सिनेमाघरों या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मपर तब तक रिलीज नहीं किया जाएगा जब तक फिल्म के टाइटल और फिल्म में से करण जौहर नाम और उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं को हटाया नहीं जाता है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म शादी के डायरेक्टर करण और जौहर के निर्माता इंडिया प्राइड एडवाइजरी और संजय सिंह के खिलाफ फिल्म करण जौहर ने याचिका दायर की थी। एक दिन बाद ही हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई हुई। जस्टिस रियाज चागला ने करण जौहर के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि फिल्म के टाइटल में बिना करण जौहर की इजाजत के उनके नाम का रिफरेंस देना उनके मौलिक अधिकार और पर्सनालिटी राइट का उल्लंघन है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -