Homeविविध विषयमनोरंजन'मंदिर बना नहीं कि आ गए भिखारी भीख माँगने': विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल करने...

‘मंदिर बना नहीं कि आ गए भिखारी भीख माँगने’: विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल करने निकले कामरा हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- किसी खान ने बाँटे हैं पैसे?

खालिद बेग नाम के यूजर ने विवेक अग्निहोत्री का समर्थन करते हुए कहा, "विवेक अग्निहोत्री कृपया इस भिखारी कामरा को कोई पैसा मत देना और न ही इसके इकोसिस्टम के हिंदू हेटर, क्राउडफंडिंग फ्रॉड राना अय्यूब को।"

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ जब से रिलीज हुई है, तभी से बॉलीवुड गैंग उन्हें निशाना बना रहा है। इसी क्रम में वामपंथी मानसिकता वाले कथित स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने विवेक अग्निहोत्री को ट्विटर पर ट्रोल करने की कोशिश की। हालाँकि, कामरा को ये भारी पड़ गया औj लोगों ने उन्हें सही तरीके से समझा दिया।

कामरा ने द कश्मीर फाइल्स की कमाई को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल करने की कोशिश की। कॉमेडियन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “देश के लिए जान देने के लिए तैयार है, लेकिन देश के लोगों को पैसे देने के लिए नहीं…।”

कामरा के ट्वीट का जवाब देते हुए मिस भसीन नाम की एक यूजर ने कहा, “300 करोड़ कमाने के बाद किसी खान ने पैसे नहीं दिए… वह क्यों दें। कृपया तर्क के साथ समझाएँ।”

इसी क्रम में एक अन्य यूजर ने एक पोस्टर शेयर कर कुणाल कामरा को भिखारी करार दिया।

खालिद बेग नाम के यूजर ने भी विवेक अग्निहोत्री का समर्थन करते हुए कहा, “विवेक अग्निहोत्री कृपया इस भिखारी कामरा को कोई पैसा मत देना और न ही इसके इकोसिस्टम के हिंदू हेटर, क्राउडफंडिंग फ्रॉड राना अय्यूब को।”

इसी तरह से संजीव सालियान नाम के यूजर ने गंगूबाई के बहाने कुणाल कामरा पर सवाल दागे। यूजर ने पूछा, “क्या संजय लीला भंसाली ने वेश्याओं के जीवन की बेहतरी के लिए गंगूबाई का मुनाफा दिया था? क्या चक दे से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल महिला हॉकी टीम की हालत में सुधार के लिए किया गया? मंदिर बना नहीं कि आ गए कटोरा लेके भीख माँगने!”

वहीं, अरिजीत ठाकुर नाम के यूजर ने कहा, “सफलता को देखकर जलन हो रही है। इस वामपंथी का अपना दुष्प्रचार है। देश के लोग इसे अच्छे से समझते हैं। वे आपको हमेशा बौद्धिकतावाद, अभिजात्यवाद, उदारवाद आदि के जाल में फँसाते हैं। लेकिन अब इन्हें डर है कि विवेक अग्निहोत्री कम्युनिज्म की बेड़ियों को तोड़ने के लिए और फिल्में बनाएँगे।”

गौरतलब है कि 1990 के दशक में घाटी में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके पलायन पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई का जादुई आँकड़ा पार कर चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस यात्रा का नियम, जानिए कैसे बनेगा कार्ड और...

1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से होगी और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लागू होगी।

चुनाव हो या नक्सल विरोधी अभियान या फिर सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा… CRPF है न, दुनिया भर में शांति स्थापना में भी योगदान: जानिए...

CRPF की 27 जुलाई को स्थापना दिवस है। ब्रिटिश काल से लेकर अब तक इसकी भूमिका में काफी बदलाव आए हैं। नक्सलियों से लेकर आतंकवादियों से निपटने तक में ये सबसे आगे रहा।
- विज्ञापन -