Homeविविध विषयमनोरंजनजीवन का कुछ नहीं पता… 'दंगल गर्ल' ने 19 साल की उम्र में दुनिया...

जीवन का कुछ नहीं पता… ‘दंगल गर्ल’ ने 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ी, दवाइयों के साइड इफेक्ट ने ली जान

सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उन्होंने कुछ दवाइयाँ खाई जिनका उनके शरीर पर गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले। उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरता गया और इलाज के बाद भी वो रिकवर नहीं हो पाईं।

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली एक्स्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज एम्स में चल रहा था। बहुत कोशिशों के बाद भी डॉक्टर सुहानी को नहीं बचा सके।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उन्होंने कुछ दवाइयाँ खाई जिनका उनके शरीर पर गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले। उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरता गया और इलाज के बाद भी वो रिकवर नहीं हो पाईं।

सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद में होना है। उनके परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। लेकिन फिल्म जगत में जो कोई भी उनके निधन की खबरें सुन रहा है वो सब हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि अपने डॉयलॉगों से सब दिल जीतने वाली छोटी बबीता इतनी जल्दी दुनिया छोड़ गईं।

सुहानी ने 10-11 साल की छोटी सी उम्र में ही बॉलीवुड की दंगल फिल्म से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद भी किया गया था। एक्टिंग के अलावा उन्हें सिंगिंग और डांसिंग का काफी शौक था। लेकिन अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरी करने के लिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। वो इंस्टाग्राम पर भी खासी एक्टिव नहीं थीं इसलिए उनके हेल्थ से जुड़ी खबर पहले नहीं आ पाई।

सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर सुनकर कहा जा रहा है कि जीवन का सच में कुछ नहीं पता। सिर्फ 19 साल की उम्र में सुहानी चली गईं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -