Homeविविध विषयमनोरंजन'मैंने हँसते हुए उन्हें छू लिया फिर पूरे दिन हाथ नहीं धोए': फातिमा शेख...

‘मैंने हँसते हुए उन्हें छू लिया फिर पूरे दिन हाथ नहीं धोए’: फातिमा शेख ने सुनाया शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा

"आमिर ने हमें उनसे मिलवाया और शाहरुख ने मजाक भी किया। मुझे याद नहीं है कि क्या मजाक किया था। लेकिन मैंने हँसते हुए उन्हें छू लिया। इसके बाद मैंने पूरे दिन अपने हाथ नहीं धोए।"

वे जब छोटी थीं तब उन्होंने शाहरुख खान के साथ बतौर बाल कलाकार एक फिल्म में काम किया। नाम था वन टू का फोर। यह फिल्म 2001 में आई थी। लेकिन सालों बाद जब दीवाली की एक पार्टी में शाहरुख उनके साथ कमरे में थे तो वह बेहद घबरा उठीं। यह कहना है फातिमा सना शेख का।

फातिमा के अनुसार यह वाकया 2017 का है। वे दीवाली पार्टी में दंगल फिल्म के अपने को स्टार आमिर खान और सान्या मल्होत्रा ​​​​के साथ गई थीं। इसी दौरान आमिर ने उनकी मुलाकात शाहरुख से करवाई। शाहरुख खान ने उन्हें एक चुटकुला सुनाया, जिसके बाद फातिमा ने उन्हें छू लिया।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया, “मेरे साथ एक मजेदार घटना यह हुई थी कि शाहरुख खान दीवाली की पार्टी में आए थे। उन्हें देख मैं घबरा गई थी। वह जहाँ भी जाते, मैं उन्हें दूर से देखती थी। आमिर ने हमें उनसे मिलवाया और शाहरुख ने मजाक भी किया। मुझे याद नहीं है कि क्या मजाक किया था। लेकिन मैंने हँसते हुए उन्हें छू लिया। इसके बाद मैंने पूरे दिन अपने हाथ नहीं धोए।”

बकौल फातिम, “अगर शाहरुख खान को इसके बारे में पता चल जाए तो वे मेरे साथ कभी काम नहीं करेंगे। लेकिन, मैं उनके साथ काम करने का मौका कभी नहीं गँवाना चाहूँगी।”

फातिमा सना शेख हाल में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित “अजीब दास्तान” में दिखीं थीं। गंगूबाई काठियावाड़ी और क्वीन जैसी फिल्में करना उनका सपना है। उन्होंने कहा, “मेरी पसंद मेरे अंदर के व्यक्तित्व को दर्शाती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मुझे बहुत सारी फिल्म करने के मौके मिलते हैं। मेरे पास जो भी है मैं उससे बहुत अधिक कमा लेती हूँ। मैं गंगूबाई काठियावाड़ी या क्वीन जैसी फिल्में करना चाहती हूँ, लेकिन ऐसी स्क्रिप्ट भी मिलनी चाहिए।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -