Homeविविध विषयमनोरंजन'अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ करना चाहेंगी सेक्स?': करण जौहर के सवाल का जाह्नवी...

‘अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ करना चाहेंगी सेक्स?’: करण जौहर के सवाल का जाह्नवी ने दिया जवाब, रणवीर से शादी करना चाहती हैं सारा

वहीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वो पीछे मुड़कर देखना नहीं चाहेंगी। इस मौके पर सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट करने को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि वो दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के पापुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 7वां सीजन शुरू हो चुका है और इसका दूसरा एपिसोड भी लॉन्च हो गया है। इस एपिसोड में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शामिल हुईं। इस दौरान करण जौहर ने सारा अली खान से पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स को लेकर सवाल किया, जिसका सारा ने गोलमोल तरीके से जबाव दिया। उन्होंने कहा, सही जवाब है नहीं, सही जवाब है शायद।

वहीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वो पीछे मुड़कर देखना नहीं चाहेंगी। इस मौके पर सारा अली खान ने कार्तिक ऑर्यन को डेट करने को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि वो दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि विजय देवरकोंडा तेलुगू फिल्मों के स्टार हैं। सारा का कहना था कि वो अपने भविष्य के पति के तौर पर रणवीर सिंह को चुनना चाहेंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो शादीशुदा हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है।

जब मौत के निकट पहुँच गई थीं सारा

करण जौहर के शो में बातचीत के दौरान सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने केदारनाथ ट्रिप के एक किस्से को भी साझा किया। जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि केदारनाथ की ट्रिप के दौरान वो मौत के करीब पहुँच गई थीं। उन्होंने बताया कि रोड ब्लॉक हो गया था, जिस कारण से उन लोगों ने भैरवनाथ के रास्ते से जाने का फैसला किया। हमें इस बात का जरा सा भी इल्म नहीं था कि वहाँ का रास्ता इतना अधिक खराब था कि एक वक्त तो हम लोग लगभग मौत के करीब ही पहुँच गए थे। जान्हवी ने खुलासा किया कि पैसे बचाने की कोशिश में सारा अली खान ने सस्ता होटल बुक किया, जिस कारण से उनका हालत और अधिक खराब हो गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -