Homeविविध विषयमनोरंजनमात्र 48 घंटे में 100 करोड़ मिनट देखा गया 'कार्तिकेय 2': थिएटरों में 50...

मात्र 48 घंटे में 100 करोड़ मिनट देखा गया ‘कार्तिकेय 2’: थिएटरों में 50 दिन पूरे करने और ₹120 करोड़ के कलेक्शन के बाद OTT पर भी रचा इतिहास

इसे बुधवार (5 अक्टूबर, 2022) को 'ZEE5' पर रिलीज किया गया था। ये निखिल सिद्धार्थ के करियर की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने के बाद अब निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ ने OTT पर ‘100 करोड़’ वाला कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। असल में अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म ने ‘ZEE5’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद 100 करोड़ वॉच मिनट्स पूरे कर लिए हैं। अर्थात, इस फिल्म को 100 करोड़ मिनट/1.66 करोड़ घंटे लोगों द्वारा देखा जा चुका है। हाल ही में फिल्म की टीम ने थिएटरों में 50 दिन पूरे होने का जश्न मनाया था।

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 120 करोड़ रुपए से भी अधिक का कारोबार किया। कम बजट में बनी इस फिल्म को भगवान श्रीकृष्ण और द्वारका के रहस्यों पर आधारित रखा गया था। चंदू मोंडेति द्वारा निर्देशित ‘कार्तिकेय 2’ के हिंदी वर्जन ने भी 30 करोड़ रुपए की नेट कमाई का आँकड़ा पार किया। इस तरह हिंदी भाषा में फिल्म न 566% से भी अधिक का मुनाफा कमाया।

इसे बुधवार (5 अक्टूबर, 2022) को ‘ZEE5’ पर रिलीज किया गया था। ये निखिल सिद्धार्थ के करियर की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सभी भाषाओं को मिला दें तो इसका मुनाफा 300% से भी अधिक रहा। इसके डिजिटल राइट्स भी अच्छे-खासे दाम में बिके थे। इस फिल्म का संगीत काल भैरव ने दिया था। जहाँ निर्माता अभिषेक अग्रवाल अब रवि तेजा अभिनीत ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में व्यस्त हो गए हैं, वहीं निखिल सिद्धार्थ की दो बड़ी फ़िल्में आने वाली हैं।

निखिल सिद्धार्थ ने कहा कि इस जमाने में किसी फिल्म द्वारा 50 दिन पूरा करने की बात काफी दुर्लभ है, लेकिन लोगों ने ‘कार्तिकेय 2’ को इस ऊँचाई तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि वो उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे। उनका मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें नए ऑडिएंस तक पहुँचाया। वो खुद को इतिहास का भी फैन बताते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे इसने हिंदी बेल्ट में 50 शो से शुरू होकर 4000 को पार किया। ये इस साल की सबसे सफल तेलुगु फिल्मों में से एक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।
- विज्ञापन -