Homeदेश-समाज'कियारा आडवाणी ने करवा रखा है सिद्धार्थ मल्होत्रा पर काला जादू, तुम बचा लो':...

‘कियारा आडवाणी ने करवा रखा है सिद्धार्थ मल्होत्रा पर काला जादू, तुम बचा लो’: अलीजा और हुस्ना ने इनसाइड स्टोरी के नाम पर एक्टर की फैन से ठगे ₹50 लाख

मीनू वसुदेव ने बताया कि फैन पेज वालों ने बताया था किएक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की जान को खतरा है। इन्होंने यह तक कहा था कि सिद्धार्थ, कियारा आडवाणी से शादी नहीं करना चाहते थे मगर कियारा ने काला जादू करके एक्टर से शादी की है।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के एक फैन पेज पर 50 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। अमेरिका में रहने वाली मीनू वासुदेवा नाम की यूजर ने @desi_girl334 हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मल्होत्रा के फैन पेज की मैनेजर अलीजा और हुस्ना परवीन ने उन्हें कियारा और सिद्धार्थ की इनसाइड स्टोरी देने के नाम पर लाखों का चूना लगाया।

माीनू का इस पूरे मामले पर पोस्ट वायरल होने के बाद अब अभिनेता ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कहा,

“मेरी जानकारी में आया है कि कुछ फ्रॉड एक्टिविटी और स्कैम सोशल मीडिया पर मेरे नाम से चल रहे हैं जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ये लोग मेरी फैमिली से नाता रखते हैं या फिर मेरे समर्थक हैं। इस नाम पर वो लोगों से पैसा भी माँग रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि ना तो मैं, ना ही मेरे परिवार का कोई सदस्य और ना ही मेरा कोई समर्थक सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधि में लिप्त है। अगर आपके संपर्क में कोई भी ऐसा फर्जीवाड़ा आता है तो उसके लिए शिकायत करें और किसी भी तरह की झूठी जानकारी को फैलने ना दें। मेरे प्रशंसक ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। आपका भरोसा और आपकी सुरक्षा मेरे लिए सर्वोपरि है। बिग लव एंड हग।”

बता दें कि मीनू वासुदेवा ने बताया कि इन दोनों लोगों ने उन्हें बताया था कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की जान को खतरा है। इन्होंने यह तक कहा था कि सिद्धार्थ, कियारा आडवाणी से शादी नहीं करना चाहते थे मगर कियारा ने काला जादू करके एक्टर से शादी की है। इसके अलावा मीनू को यह विश्वास भी दिलाया गया कि कियारा के साथ करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और शशांक खेतान मिले हुए हैं और कियारा ने सिद्धार्थ का बैंक अकाउंट अपने कंट्रोल में ले लिया है और सिद्धार्थ के साथ चीटिंग भी की है।

मीनू बताती हैं कि वह अमेरिका की रहने वाली हैं और उनके साथ ये धोखाधड़ी साल 2023 में हुई थी। आरोपित कियारा और सिद्धार्थ की इनसाइड स्टोरी के नाम पर ये सारी ठगी करते थे और मीनू से सिद्धार्थ को बचाने को कहा जाता था। इसके अलावा सिद्धार्थ को गिफ्ट हैंपर देने के लिए भी मीनू से पैसे लिए और बाद में मीनू को जानकारी हुई कि वो फोटो एडिटेड है। धीरे-धीरे मीनू को समझ आया कि उन्हें सिर्फ इनसाइड स्टोरी के नाम पर ठगा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पोस्ट लिखा और लोगों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी से अवगत कराया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -