Homeविविध विषयमनोरंजनअभिनेत्री ज़रीन खान के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ़्तारी का वॉरंट: आरोप -...

अभिनेत्री ज़रीन खान के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ़्तारी का वॉरंट: आरोप – पैसा ले लिया लेकिन नहीं आई नाचने

इस बारे में जब ज़रीन खान से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने एकदम अनजान की तरह ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘कैरेक्टर ढीला’ गाने पर परफॉर्म करके स्टारडम हासिल करने वाली ज़रीन खान के खिलाफ कोलकाता में गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ है। उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। हालाँकि, ज़रीन खान ने कहा है कि उन्हें इस मामले के बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया को कोई जानकारी चाहिए, तो वो उनकी PR टीम से संपर्क करे। अभिनेत्री ने बताया कि फिलहाल वो अपने वकील से संपर्क कर रही हैं कि कैसे गिरफ्तारी से बचा जाए।

साल 2018 का है मामला

जानकारी के मुताबिक, ये मामला साल 2018 का है। उन्होंने कोलकाता के दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में नाचने के लिए पैसा लिया था। लोग कार्यक्रम में उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो आईं ही नहीं। आयोजकों ने इस मामले में ज़रीन खान की शिकायत की थी, जिसमें कई तारीखों पर उनकी हाजिरी के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, वो किसी भी तारीख पर नहीं पेश हुईं। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

सियालदाह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

इस मामले में जांच अधिकारी ने चार्जशीट कोलकाता के सियालदाह कोर्ट को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पिछले 5-6 सालों में ज़रीन खान ने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही खुद कभी कोर्ट में आई। यही नहीं, उन्होंने कभी बेल के लिए भी याचिका नहीं दी। इस बारे में जब ज़रीन खान से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने एकदम अनजान की तरह ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में उनका मैनेजर बेल ले चुका है, लेकिन ज़रीन ने अभी तक कोई बेल के लिए अप्लाई तक नहीं किया।

छोटे-मोटे कार्यक्रम की वजह से नहीं गई थी जरीन!

पुलिस के मुताबिक, ज़रीन खान और उनके मैनेजर दोनों की आयोजकों से बातचीत हुई थी। ज़रीन खान और उनके मैनेजर को बताया गया कि ये बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी, लेकिन ये कार्यक्रम छोटा सा निकला। इसकी वजह से लोग इंतजार करते रह गए, लेकिन वो कार्यक्रम में आई ही नहीं। उन्होंने भी इस मामले में आयोजकों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -