Homeविविध विषयमनोरंजन11 साल पहले हुई लव मैरिज का अंत, रैपर सनी सिंह का पत्नी से...

11 साल पहले हुई लव मैरिज का अंत, रैपर सनी सिंह का पत्नी से हुआ तलाक: गुजारे-भत्ते के लिए देने पड़े ₹1 करोड़

शालिनी ने कोर्ट में कई घटनाओं का जिक्र किया है जब उनके साथ ज्यादती हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें मारा पीटा जाता रहा, उनके बाल खींचे गए, दीवार में सिर मारा गया।

पंजाबी सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच शादी का रिश्ता अब कागजी तौर पर भी खत्म हो गया है। शालिनी बीते कुछ समय से लगातार हनी सिंह और उनके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ती गईं और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मुकदमा 3 अगस्त, 2022 को दायर करवाया था। शालिनी ने तब ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दी। इसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह के ख़िलाफ़ नोटिस जारी किया था। तलाक के लिए सेटलमेंट के रूप में हनी सिंह द्वारा पूर्व पत्नी को एक करोड़ रुपए दिए जाने की भी खबर है।

बाद में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और समझौतों का दौर भी चला, लेकिन अब खबर आ रही है कि गुरुवार (8 सितंबर, 2022) को दोनों का औपचारिक तलाक हो गया है। जानकारी यह भी मिली है कि इस केस में अगले प्रस्ताव को लेकर सुनवाई 20 मार्च, 2023 को होगी। हनी और शालिनी की शादी साल 2011 में हुई थी और यह एक लव मैरिज थी। दोनों स्कूल लाइफ से ही एक दूसरे को प्यार करते थे।

गौरतलब है कि पिछले साल शालिनी ने अपनी याचिका में हनी सिंह और उनके परिवार पर बहुत से गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें हनी सिंह के माता पिता और उनकी बहन का भी नाम शामिल किया गया था। शालिनी ने कोर्ट में कई घटनाओं का जिक्र किया है जब उनके साथ ज्यादती हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें मारा पीटा जाता रहा, उनके बाल खींचे गए, दीवार में सिर मारा गया।

उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें हनी सिंह से शादी के बाद कभी घर में आने वाला कोई पैसा नहीं मिला और सब कुछ सिंगर के माता पिता पर जाता था। इसके साथ-साथ शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर आरोप लगाया कि एक बार जब शालिनी कपड़े बदल रही तो उनके ससुर कमरे में घुस गए और उनको गलत तरीके से छूने लगे।

शालिनी तलवार के मुताबिक, उनके पति हनी सिंह के शादी के बाद भी कई अन्य महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध रहे चुके हैं। वहीं शालिनी ने यह भी आरोप लगाया था कि हनी उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव भी करते थे। बता दें सिंगर हनी सिंह ने भी इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -