Homeविविध विषयमनोरंजनबॉलीवुड ड्रग्स जाँच की सुई A, D, S पर अटकी: अर्जुन रामपाल, डीनो मोरया...

बॉलीवुड ड्रग्स जाँच की सुई A, D, S पर अटकी: अर्जुन रामपाल, डीनो मोरया और शाहरुख खान आए NCB की रडार पर

इन नामों को लेकर रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि यह तीनों नाम बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल, डीनो मोरया, और शाहरुख खान हैं। एनसीबी अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में इस बात का दावा भी किया गया है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग्स उपलब्ध कराते थे।

बॉलीवुड में ड्रग कार्टेल को लेकर रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। हालिया ड्रग्स मामले में A, D और S नाम के कलाकारों की ओर संकेत किया गया था। इन नामों को लेकर मीडिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि यह तीनों नाम बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल, डीनो मोरया, और शाहरुख खान हैं। एनसीबी अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में इस बात का दावा भी किया गया है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग्स उपलब्ध कराते थे। 

दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित ख़बर में इस बात का खुलासा किया गया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर इन नामों का खुलासा किया है। ड्रग्स मामले में चल रही जाँच में अभी तक दीपिका पादुकोण और सारा अली खान जैसे बॉलीवुड कलाकारों का नाम सामने आया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया है। 

एनसीबी फिलहाल इस पहलू पर जाँच कर रही है कि डीनो किस व्यक्ति को ड्रग्स उपलब्ध कराते थे। एनसीबी अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें यह जानकारी ड्रग पेडलर ने दी। जानकारी के अनुसार अर्जुन रामपाल शाहरुख खान के घर ड्रग्स लेकर जाते थे। फ़िलहाल एनसीबी इन दावों को लेकर पुख्ता सबूत इकट्ठा कर रही है।  

दैनिक भास्कर की ख़बर में दावा किया गया है कि उनके पास दो इंटेलिजेंस इनपुट हैं। इसमें यह इनपुट ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर और शाहरुख खान के शामिल होने को लेकर है। फ़िलहाल एनसीबी इस तैयारी में है कि आगामी कार्रवाई किस तरह अंजाम दी जाएगी। रिपोर्ट में इस तरह का एक और दावा R नाम के कलाकार को लेकर हुआ था। ख़बर में  R नाम का कलाकार रणबीर कपूर को बताया गया है। फ़िलहाल शाहरुख़ खान इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुबई में मौजूद हैं, उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल खेल रही है। 

इस हफ्ते की शुरुआत में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, साला अली खान और रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का मोबाइल जब्त कर लिया था। जाँच के दौरान एनसीबी ने इस बात का खुलासा किया था कि जया साहा के मोबाइल फोन से मिली जानकारी के मुताबिक़ दीपिका पादुकोण माल की माँग कर रही थीं। ख़बरों के मुताबिक़ दीपिका पादुकोण ने कहा था कि माल का मतलब एक तरह की सिगरेट है और हैश का मतलब दूसरे ब्रांड की सिगरेट।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -