Homeविविध विषयमनोरंजनरियल लाइफ में जेठालाल के बेटे से चल रहा 'बबीता जी' का अफेयर: मुनमुन...

रियल लाइफ में जेठालाल के बेटे से चल रहा ‘बबीता जी’ का अफेयर: मुनमुन दत्ता से 9 साल छोटा है ‘टप्पू’

मुनमुन दत्ता, राज अनादकट से उम्र में 9 साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला उनकी खुश जोड़ी के आड़े नहीं आया। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अभिनेताओं के परिवार के सदस्य भी दोनों के बीच इस रोमांस से अवगत हैं

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्टर मुनमुन दत्ता, जो सीरियल में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं और राज अनादकट, जो जेठालाल के बेटे, टप्पू की भूमिका में होते हैं, एक रिपोर्ट के अनुसार, रील से हटकर अपने रियल लाइफ में कपल हैं। वैसे धारावाहिक में, टप्पू के पिता, मध्यम आयु वर्ग के जेठालाल का चरित्र का अपने पड़ोसी बबीता जी पर क्रश है, जिसकी शादी एक दूसरे कैरेक्टर अय्यर से हुई है।

मुनमुन दत्ता, राज अनादकट से उम्र में 9 साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला उनकी खुश जोड़ी के आड़े नहीं आया। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अभिनेताओं के परिवार के सदस्य भी दोनों के बीच इस रोमांस से अवगत हैं और उनके निर्णय के साथ-साथ उनकी गोपनीयता का भी सम्मान करते हैं।

एक सूत्र का हवाला देते हुए, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, “उनके संबंधित परिवार भी इस रिश्ते से अंधेरे में नहीं हैं। कोई उन्हें चिढ़ाता नहीं; यही वजह है वे एक दूसरे से छिपकर मिलने के बहाने नहीं ढूँढते। वैसे ये प्रेम कहानी नई नहीं है, फिर भी लोग इस बात से आश्चर्य में है कि यह आज तक सामने कैसे नहीं आई।”

इससे पहले, प्रशंसकों के बीच अटकलें इस बात को लेकर तेज हो गई थीं, जब उन्होंने दोनों अभिनेताओं को एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिलचस्प इमोजी से रिएक्ट करते हुए देखा था।

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा, एक गुजराती हास्य से प्रेरित धारावाहिक है, जो लम्बे समय से लोगों की पसंद बना हुआ है। स्तंभकार तारक मेहता का व्यंग्य कॉलम ‘दुनिया ने उन्धा चश्मा’ लगभग 13 वर्षों से प्रसारित हो रहा है। हालाँकि, मूल गुजराती कॉलम शो से थोड़े अलग थे और साप्ताहिक पत्रिका चित्रलेखा में छपते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विकास के लिए मंदिर-गुरुद्वारे-सत्संग भवन भी हटे, पर हर बार मस्जिद-मजार पर ही हल्ला क्यों: जयपुर में इंटरनेट शटडाउन, ‘मुस्लिम विक्टिम’ कार्ड प्ले करने...

जब सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर निकालता है, तो इस्लामी कट्टरपंथियों की फौज 'मजहब पर हमला' बताकर शोर मचाने लगती है।

यात्रा गोरक्षा के लिए, बातें मुलायम-अखिलेश-मुस्लिम की, मंच पर शिवपाल-डिंपल यादव: क्या सपा की चुनावी चाल में फँस गए हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

क्या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सपा की सोची-समझी राजनीतिक चाल को समझ नहीं पा रहे हैं या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है?
- विज्ञापन -