Homeविविध विषयमनोरंजनपुलिस जिसे खोज रही थी नगरी-नगरी-द्वारे-द्वारे… वो घूम रहा था गुरुद्वारे: 'तारक मेहता का...

पुलिस जिसे खोज रही थी नगरी-नगरी-द्वारे-द्वारे… वो घूम रहा था गुरुद्वारे: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वाले गुरुचरण सिंह लौटे घर

गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई है, जो एक खुशमिजाज आदमी है और हमेशा पार्टी मोड में रहता है। वह अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। हालाँकि, गुरुचरण ने साल 2013 में इस शो को छोड़ दिया था। हालाँकि, पब्लिक डिमांड पर वह अगले साल शो में लौट आए।

टीवी की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले गुरुचरण सिंह 25 दिन बाद घर लौट आए हैं। लगभग 25 दिन पहले वे अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद से उनके परिजन और रिश्तेदार उन्हें खोज रहे थे। गुरुचरण सिंह के लापता होने से संबंधित रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई थी।

गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया है कि वे इतने दिनों तक कहाँ थे। गुरुचरण सिंह ने बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर चले गए थे। इन 25 दिनों में वे कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। वे कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन वे 26 अप्रैल तक वहाँ पहुँचे। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू हुई। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर तो देखा गया था। उसके बाद वे कहाँ गए, किसी को जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उनके पिता ने चार दिन बाद पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। हालाँकि, पुलिस भी उन्हें खोजने में असफल रही।

गुरुचरण सिंह के पिता ने रिपोर्ट में कहा था, “मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुँचा, न ही घर लौटा और ना ही उसका फोन मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है। हम उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब वह लापता है।” उनकी गुमशुदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं।

कहा जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। कभी कहा जा रहा था कि उनका अपहरण कर लिया गया। बीच यह भी खबर आई कि खबर थी कि उनकी शादी होने वाली है। साथ ही वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। इस बीच उनके एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज सामने आई थी। बताया गया था कि उन्होंने 14 हजार रुपए निकाले हैं। पुलिस जाँच में उनके 10 से ज्यादा फाइनेंशियल अकाउंट मिले। साथ ही कई सारे जीमेल अकाउंट भी पाए गए थे।

गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई है, जो एक खुशमिजाज आदमी है और हमेशा पार्टी मोड में रहता है। वह अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। हालाँकि, गुरुचरण ने साल 2013 में इस शो को छोड़ दिया था। हालाँकि, पब्लिक डिमांड पर वह अगले साल शो में लौट आए। साल 2020 में फिर से शो छोड़ने के बाद उनकी जगह अभिनेता बलविंदर सिंह सूरी को ले लिया गया था।

शो छोड़ने के पीछे यह अटकलें लगाई गईं कि गुरुचरण सिंह अपने भुगतान में देरी के कारण शो से बाहर हो गए। हालाँकि, अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने कहा था, “हम प्यार मोहब्बत से आगे बढ़ना पसंद करते हैं। कुछ अन्य कारण हैं जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता।” बता दें कि उनकी गुमशुदगी को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीरियल के अन्य कलाकारों से भी पूछताछ की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -