Homeविविध विषयमनोरंजनThe Kerala Story: राजनीति के कारण राज्य कर रहे बैन, विदेश में एकसाथ 37+...

The Kerala Story: राजनीति के कारण राज्य कर रहे बैन, विदेश में एकसाथ 37+ देशों में होगी रिलीज – कमाई में रणवीर-सलमान से आगे

रणवीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' (6.02 करोड़ रुपए), सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' (6.12 करोड़ रुपए) और अजय देवगन की 'भोला' (4.4 करोड़ रुपए) के बिजनेस से काफी आगे निकल गई है 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story)

‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) एकसाथ 37 से भी ज्यादा देशों में रिलीज होगी। शुक्रवार 12 मई 2023 को। फिल्म की हिरोइन अदा शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मतलब जो प्यार इस फिल्म को अभी तक भारत के लोगों से मिला, वही अब विदेशी धरती पर भी होगा। कट्टरपंथी इस्लाम से जुड़ा जो मैसेज इस फिल्म के जरिए हिंदुस्तानी लोग देख-समझ पाए, वही अब विदेशी भी समझेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 37 देशों में से कुछ जगहों पर ‘द केरल स्टोरी’ हिंदी में रिलीज की जाएगी जबकि कुछ जगहों पर हिंदी के साथ-साथ तमिल में भी। जैसे आयरलैंड के लोग ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को सिर्फ हिंदी में देख पाएँगे जबकि इंग्लैंड में रहने वाले इसे हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में देख सकेंगे।

37 देशों के सिनेमा घरों में ‘द केरल स्टोरी’ के रिलीज होने का मतलब है – कॉन्ग्रेसी/वामपंथी विचारधारा वाले लोगों के घाव पर नमक रगड़ना। ऐसा इसलिए क्योंकि बैन लगा कर भी ये लोग ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के सक्सेस को रोक नहीं पाए। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन लगाया गया। तमिलनाडु में सिनेमा घरों के मालिकों को नुकसान की धमकी देकर शैडो-बैन करवाया गया। हुआ क्या लेकिन?

हुआ यह कि ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) रिलीज के पाँचवें दिन ही हाफ सेंचुरी पार कर गई। मंगलवार (9 मई 2023) तक इस फिल्म ने 2 राज्यों में बिना कमाई किए 56.86 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया। 37 देशों में रिलीज के बाद फिल्म का मैसेज भी ग्लोबल दुनिया तक जाएगा, साथ ही साथ फिल्म का बिजनेस भी बढ़ेगा। दोनों मामलों में कॉन्ग्रेसी/वामपंथी लोगों की जलेगी।

The Kerala Story: कमाई में रणवीर-सलमान से आगे

मंगलवार (9 मई 2023) को ‘द केरल स्टोरी’ ने 11.14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। रिलीज के बाद पहले मंगलवार के कलेक्शन को देखा जाए तो 2023 की यह दूसरी सबसे सक्सेसफुल मूवी है। इससे ज्यादा शाहरुख की पठान (23 करोड़ रुपए) ही कमा पाई है।

रणवीर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (6.02 करोड़ रुपए), सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ (6.12 करोड़ रुपए) और अजय देवगन की ‘भोला’ (4.4 करोड़ रुपए) के बिजनेस से काफी आगे निकल गई है ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नव-बौद्ध भतीजे ने चाचा के खून से आंबेडकर की तस्वीर पर लगाया तिलक, बुद्ध कथा के चंदे पर हुआ कत्ल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 'बुद्ध कथा' के चंदे को लेकर एक भतीजे ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। 10 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने सोते हुए चाचा को फावड़े से काट डाला और फिर उनके खून से आंबेडकर, बुद्ध और संत रविदास की तस्वीरों पर तिलक लगाया।

H&M, Zara के कपड़े सिलने वाले मजदूर खुद क्यों सड़कों पर हैं?

H&M, Zara और दुनिया के दूसरे बड़े ब्रांड्स के कपड़े बांग्लादेश में तैयार होते हैं। लेकिन इन कपड़ों को बनाने वाले मजदूर आज 30,000 टका न्यूनतम वेतन की मांग लेकर सड़कों पर हैं। आखिर दुनिया के सबसे सफल कपड़ा उद्योगों में से एक के मजदूरों की जिंदगी इतनी मुश्किल क्यों है?
- विज्ञापन -