Homeविविध विषयमनोरंजन'डायरेक्टर के साथ रहना होगा वरना...' : कास्टिंग काउच पर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी...

‘डायरेक्टर के साथ रहना होगा वरना…’ : कास्टिंग काउच पर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, याद किए संघर्ष वाले दिन

दिव्यांका ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई थीं तब वो एक ब्रेक की तलाश में थीं। इसी दौरान उन्हें एक डायरेक्टर के साथ समय बिताने का ऑफर आया था। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

टेलीविजन दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई थीं तब वो एक ब्रेक की तलाश में थीं। इसी दौरान उन्हें एक डायरेक्टर के साथ समय बिताने का ऑफर आया था। दिव्यांका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनसे कहा गया था कि या तो वो डायरेक्टर के साथ समय बिताएँ वरना उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

दिव्यांका ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे लोग इस तरह के प्रस्ताव देते हैं और आपको यकीन दिलाते हैं कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सामान्य चीज है। हर कोई इसे कर रहा है। बॉलीवुड बबल से बातचीत में वह बताती हैं, “एक शो खत्म करने के बाद दोबारा से संघर्ष शुरू हो जाता है। एक समय था जब मुझपर पैसे नहीं थे। मुझे अपने बिल देने होते थे। ईएमआई भरनी होती थी। बहुत प्रेशर होता था और उस समय आपको ऑफर आए कि आपको इस डायरेक्टर के साथ रहना होगा तो आपको ब्रेक मिल जाएगा। वो जिस तरह इस चीज को बेचते थे। ऐसा लगे कि यही रास्ता है अपनी जिंदगी बनाने का।”

भावी एक्टर्स को सलाह देते हुए दिव्यांका ने कहा, “जो लोग इस तरह के ऑफर देते हैं। वो लालच देते हैं कि ये काम तो सभी कर रहे हैं। ये सब मी टू मूवमेंट से पहले का है। कई बार ये लोग आपको करियर को खत्म करने की भी धमकी देते।” दिव्यांका बातचीत में बताती हैं कि उनके पास भले ही ऐसे ऑफर आए लेकिन उन्होंने जीवन में जो हासिल किया वो अकेले दम पर किया।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक बहुत जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘बनूँ मैं तेरी दुल्हन से’ की थी और इसके बाद वो स्टार प्लस के फेमस शो ये हैं मोहब्बतें की भी लीड एक्ट्रेस थीं। उन्हें हास में खतरों के ख़िलाड़ी शो में देखा गया था। मालूम हो कि दिव्यांका के अलावा कई एक्ट्रेस पिछले दिनों मनोरंजन की दुनिया में चल रहे कास्टिंग काउच के घिनौने खेल को उजागर कर चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक में शीर्ष पर गुजरात, बंदरगाहों से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के विकास तक: पढ़ें कैसे ये राज्य बना निवेशकों की...

नीति आयोग के पहले निवेश अनुकूलता सूचकांक में गुजरात शीर्ष पर रहा। निवेशकों का भरोसा, मजबूत बुनियादी ढाँचा और स्थिर नीतियाँ इसकी वजह बने।

डोनाल्ड ट्रंप ने US के चुनावी सिस्टम में चीनी घुसपैठ के रखे सबूत: अब फिर से समझें न्यूजक्लिक केस, जो बताता है कि भारत...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि चीन ने अमेरिकी चुनाव प्रभावित करने और जो बाइडेन को जिताने की कोशिश की थी।
- विज्ञापन -