Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान जाने से श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से किया साफ़ इनकार

पाकिस्तान जाने से श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से किया साफ़ इनकार

साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था। श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो का कहना है कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कई सीनियर खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे पर जाने से कतरा रहे हैं। श्रीलंका को सितंबर-अक्तूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में क्रिकेट मैच खेलने के लिए हामी भर ली है, लेकिन 11 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है। लगभग एक दर्जन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से इनकार किया है।

दरअसल, साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था। श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो का कहना है कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएँगे कि उन्हें वहाँ पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में सितंबर 9, 2019 को एक बैठक के बाद इस दौरे में कुछ खिलाडियों ने पकिस्तान दौरे पर न जाने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज 27 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच होनी है। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के साथ मीटिंग की और सभी से पूछा कि वे पाकिस्तान में क्रिकेट मैच खेलने के लिए जाएँगे या नहीं। बोर्ड ने खिलाड़ियों के ऊपर आखिरी फैसला छोड़ा, जिसमें से कुल 11 खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया।

इन 11 खिलाड़ियों में वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी20 टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा के अलावा निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, एंजलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिनेश चांदीमल और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में चोटिल हुए कुसल मेंडिस का नाम शामिल है, जो पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ढहा एफिल टॉवर, गड्ढे में समाया गीजा पिरामिड और कीव में रूसी टैंक… Google Earth पर AI से बनती रहीं ‘असली जैसी’ इमेज, 24...

Google ने Google Earth का AI फीचर हटाया। विशेषज्ञों ने फर्जी सैटेलाइट तस्वीरों से गलत सूचना फैलने का बड़ा खतरा बताया।

स्पेन-मोरक्को सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ, भू-राजनीतिक दबाव में घिरे स्पेन के PM पेड्रो सांचेज: US के सामने न झुकने की चुका रहे...

मोरक्को प्रवासन का इस्तेमाल स्पेन पर दबाव बनाने और इन शहरों के भविष्य पर बातचीत करने के लिए एक 'कूटनीतिक हथियार' के रूप में कर रहा है।
- विज्ञापन -