Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयवायरल एटीएम चोर की पुलिस हिरासत में मौत, टॉर्चर सेल में पिटाई का VIDEO...

वायरल एटीएम चोर की पुलिस हिरासत में मौत, टॉर्चर सेल में पिटाई का VIDEO वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद चोर सलाहुद्दीन अयूबी को पाकिस्तान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब रहीम यार खान पुलिस की हिरासत में उसकी मौत होने की खबर सामने आई। पाकिस्तानी पुलिस थर्ड डिग्री के इस्तेमाल के लिए बेहद कुख्यात है।

हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एटीएम चोर सीसीटीवी कैमरे की ओर देखता है। जीभ निकालकर कैमरे को चिढ़ाने जैसी हरकत करता है और पैसे निकाल फुर्र हो जाता है।

वीडियो वायरल होने के बाद चोर सलाहुद्दीन अयूबी को पाकिस्तान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब रहीम यार खान पुलिस की हिरासत में उसकी मौत होने की खबर सामने आई। पाकिस्तानी पुलिस थर्ड डिग्री के इस्तेमाल के लिए बेहद कुख्यात है।

अयूबी की मौत किन कारणों से हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो पाएगा। कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि पुलिस की पिटाई से उसके दिल ने धड़कना बंद कर दिया। पंजाब पुलिस के आईजी रिटायर्ड कैप्टन आरिफ नवाज खान ने घटना की जॉंच के आदेश देते हुए हिरासत में मौत को लेकर मातहतों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोग बख्शे नहीं जाएँगे।

https://www.youtube.com/watch?v=WjRRV9YvOvo&feature=youtu.be

इसके अलावा लाहौर में भी अमजद अली नाम के एक अधेड़ की हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। उसे गुज्जरपुरा के एक गैर कानूनी टॉर्चर सेल में कठोर यातना दी गई थी। यह सेल वन विभाग की एक इमारत में चलाया जा रहा था और वहॉं अमजद सहित नौ लोगों को पुलिस ने कैद कर रखा था।

गंभीर हालत में अमजद को चरपाई पर लिटा अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। वीडियो में अमजद बताता है कि पुलिस वालों ने उसे घर से उठाया और जमकर पीटा। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसे जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। वह पुलिस वालों पर अपने परिवार के साथ बदसलूकी करने और घर से पैसे एवं अन्य कीमती समान उठाने का आरोप लगाता भी नजर आता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -