Homeविविध विषयअन्यAsian Games 2023: चीन में दनादन मेडल पर निशाना साध रहे भारतीय शूटर्स; 2...

Asian Games 2023: चीन में दनादन मेडल पर निशाना साध रहे भारतीय शूटर्स; 2 और गोल्ड जीते; शूटिंग से अब तक आ चुके हैं 17 पदक

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 30 मेडल जीते हैं। इसमें से 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत को शूटिंग में सबसे अधिक 17 मेडल मिले हैं। इसमें 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गेम्स के छठवें दिन यानी 29 सितंबर की सुबह भारत को 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल मिले। इसमें से 4 मेडल शूटर्स के खाते में गए। अब तक भारत 8 गोल्ड, 11 सिल्वर, 11 ब्रॉन्ज सहित 30 मेडल चुका है।

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में 17 वर्षीय भारतीय शूटर पलक ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश कुसाले और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने भी विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक, ईशा सिंह और दिव्या सुब्बाराजू की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया। इसके अलावा टेनिस में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने भी सिल्वर मेडल जीतने में कायमाबी हासिल की। टेनिस जोड़ी को गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्हें चीन की सू-जुंग की जोड़ी ने 6-4, 6-4 से मात दी।

एशियन गेम्स में 8 गोल्ड भारत के नाम

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 30 मेडल जीते हैं। इसमें से 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत को शूटिंग में सबसे अधिक 17 मेडल मिले हैं। इसमें 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही मेडल टैली में भी बदलाव हुआ है और भारत 2 रैंकिंग आगे बढ़कर चौथे नंबर पर आ गया है। वहीं 93 गोल्ड के साथ चीन पहले, 24 गोल्ड के साथ कोरिया दूसरे और 19 गोल्ड के साथ जापान तीसरे नंबर पर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -