Homeविविध विषयअन्यICC में अध्यक्ष के बाद सबसे ताकतवर पद पर जय शाह: बजट से लेकर...

ICC में अध्यक्ष के बाद सबसे ताकतवर पद पर जय शाह: बजट से लेकर तमाम वित्तीय फैसले भी उनके ही जिम्मे, महत्वपूर्ण समिति के बने प्रमुख

ICC की वित्त-वाणिज्यिक मामलों की समिति सभी बड़े वित्तीय नीतिगत फैसले लेती है। यह समिति वार्षिक बजट पर निर्णय लेती है। इसके बाद इस पर बोर्ड मुहर लगाता है। समिति के प्रमुख कामों में सदस्य देशों के बीच राजस्व को साझा शामिल है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (ICC) का वित्त-वाणिज्यिक मामलों की समिति (F&CA) का प्रमुख चुना गया है। यह ICC की सबसे महत्वपूर्ण समिति है और इस समिति का प्रमुख हमेशा बोर्ड का सदस्य होता है। इसे अध्यक्ष के बाद सबसे ताकतवर पद माना जाता है।

उधर, न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) को शनिवार (9 नवंबर 2022) को फिर से आईसीसी (ICC) का चेयरमैन चुना गया। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। ग्रेग बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी का चेयमरैन बनाया गया था। इससे पहले वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष और 2015 में आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप के निदेशक थे।

ग्रेग बार्कले को निर्विरोध चुना गया है। इसका मतलब है कि 17 सदस्यीय बोर्ड में उन्हें BCCI का भी समर्थन प्राप्त था। शाह का वित्त समिति का अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्पष्ट हो गया है कि वह ICC बोर्ड में BCCI का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ICC की वित्त-वाणिज्यिक मामलों की समिति सभी बड़े वित्तीय नीतिगत फैसले लेती है। यह समिति वार्षिक बजट पर निर्णय लेती है। इसके बाद इस पर बोर्ड मुहर लगाता है। समिति के प्रमुख कामों में सदस्य देशों के बीच राजस्व को साझा शामिल है।

एन श्रीनिवासन के समय में इस समिति का प्रमुख भारत का ही होता था। हालाँकि, बाद में स्थिति ऐसी नहीं रही। BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पिछले साल तक इस समिति के सदस्य थे। जय शाह अगले कुछ दिनों में आईसीसी बोर्ड की वार्षिक बैठक के लिए मेलबर्न पहुंचेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -