Homeविविध विषयअन्यदक्षिण अफ्रीका 55 पर ऑल आउट, सिराज ने 15 रन देकर ढाहे 6 विकेट:...

दक्षिण अफ्रीका 55 पर ऑल आउट, सिराज ने 15 रन देकर ढाहे 6 विकेट: 92 साल के बाद सबसे शर्मनाक स्कोर, एशियाई देशों की अभी तक की BEST गेंदबाजी

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को लंच से पहले महज 55 रनों पर ढेर कर दिया। सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को लंच से पहले महज 55 रनों पर ढेर कर दिया है। मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया और महज 9 ओवरों के अपने स्पेल में 6 बल्लेबाजों को पवैलियन की राह दिखाई। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों में सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आँकड़ा छू सके, तो तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 5 रन एक्ट्रा का रहा। भारत के लिए सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

फोटो साभार: ESPN

दक्षिण अफ्रीकी टीम के टेस्ट मैच में सबसे कम रन बनाने की बात करें तो एशियाई देशों के खिलाफ 55 रन इनका सबसे कम स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन शुरुआत से ही मोहम्मद सिराज ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरी टीम लंच से पहले ही महज 23.2 ओवरों में सिर्फ 55 रन बनाकर आल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका महज 5 रनों के कुल योग पर लगा, जब अपने दूसरे ही ओवर में सिराज ने ऐडेन मार्कम को महज 2 रनों के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद महज 8 रनों के स्कोर पर सिराज ने कप्तान डीन एल्गर को 4 रनों के कुल स्कोर पर पवैलियन पहुँचाया। वो प्लेडऑन हो गए। इसके बाद तीसरा विकेट महज 11 रनों के कुल स्कोर पर गिरा। दक्षिण अफ्रीका के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज काइल वेरेन ने सर्वाधिक 15 रन बनाए तो डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज 5 रन के ऊपर नहीं पहुँच पाया।

केपटाउन की पिच पर गेदबाजी के लिए बुलाए जाने पर भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढा दिया। नई गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने महज 9 ओवरों में 3 ओवर मेडन रखते हुए 15 रन देकर 6 विकेट झटके। जसप्रीम बुमराह ने 8 ओवर में एक मेडन रखते हुए 25 रन देकर 2 विकेट लिए। मुकेश कुमार ने महज 2.2 ओवरों में बिना कोई रन खर्च किए 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा अकेले बॉलर रहे, जिन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

दोनों टीमों ने किया बदलाव

इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने बदलाव किया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम में तीन बदलाव हुए हैं, जिसमें कोएत्जी की जगह लुंगी एन्गिडी को टीम में जगह मिली है, कप्तान तेंबा बावुमा चोट की वजह से बाहर हो चुके है, उनकी जगह तृस्तन स्टब्स को जगह मिली है, तो कीगन पीटरसन की जगह केशव महाराज को टीम में जगह मिली है। वहीं, भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिला है, तो शार्दूल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है।

केपटाउन टेस्ट के लिए दोनों टीमें:

भारतीय टीम : यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार

दक्षिण अफ्रीकी टीम : ऐडेन मार्कम, डीन एल्गर (कप्तान), टोनी डे जॉर्जी, तृस्तन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मैक्रो जेंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एन्गिडी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -