Homeविविध विषयअन्यपेरिस ओलंपिक में गर्मी से परेशान खिलाड़ियों के लिए भारत सरकार ने लगवाए 40...

पेरिस ओलंपिक में गर्मी से परेशान खिलाड़ियों के लिए भारत सरकार ने लगवाए 40 AC, ओलंपिक आयोजन समिति ने नहीं की थी व्यवस्था

भारत के खिलाड़ी अपना सारा ध्यान सिर्फ खेल पर लगाएँ, इसके लिए भारत सरकार ने कदम उठाया। भारत के खेल मंत्रालय द्वारा 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद पेरिस ओलंपिक स्थित खेल गाँव में भारत के खिलाड़ी अपने कमरों में AC की ठंडक लिए आराम करते देखे गए।

ओलंपिक 2024 पेरिस में चल रहा है। दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन एक दिक्कत है वहाँ। फिलहाल वहाँ का मौसम बहुत ही गर्म और उमस भरा है। शरीर-तोड़ मेहनत और हद से ज्यादा पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को ऐसे मौसम में भी एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं मिल रही। पेरिस में ओलंपिक आयोजन समिति ने इसकी व्यवस्था ही नहीं की है। ऐसे में अपने खिलाड़ियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए, भारत सरकार ने खुद के खर्चे पर 40 एसी उपलब्ध कराए हैं।

भारत के खिलाड़ी अपना सारा ध्यान सिर्फ खेल पर लगाएँ, इसके लिए भारत सरकार ने कदम उठाया। भारत के खेल मंत्रालय द्वारा 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद पेरिस ओलंपिक स्थित खेल गाँव में भारत के खिलाड़ी अपने कमरों में AC की ठंडक लिए आराम करते देखे गए।

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांसीसी दूतावास के साथ चर्चा के बाद पेरिस में ओलंपिक खेल गाँव में एयर कंडीशनर भेजे गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, “पेरिस में गर्मी और उमस के कारण ओलंपिक खेल गाँव में खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, खेल मंत्रालय ने खेल गाँव के उन कमरों में 40 एसी उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जहाँ भारतीय खिलाड़ी ठहरे हुए हैं।”

आपको बता दें कि वर्तमान में पेरिस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। साथ में उमस भी बहुत है। ऐसे में दुनिया भर से वहाँ गए खिलाड़ियों को बगैर AC बहुत कठिनाई हो रही है। 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -