Homeविविध विषयअन्यकोलकाता की दुर्गा पूजा बनीं UNESCO की 'अमूर्त विरासत', पीएम मोदी ने कहा- 'यह...

कोलकाता की दुर्गा पूजा बनीं UNESCO की ‘अमूर्त विरासत’, पीएम मोदी ने कहा- ‘यह हर भारतीय के लिए बड़े ही गर्व और खुशी की बात’

"यह हर भारतीय के लिए बड़े ही गर्व और खुशी की बात है। दुर्गा पूजा हमारी सर्वश्रेष्ठ परंपराओं और मूल्यों को प्रदर्शित करती है। हर व्यक्ति को कोलकाता की दुर्गा पूजा का आनंद उठाना चाहिए।"

कोलकाता की विश्च प्रसिद्ध दुर्गा पूजा को यूनेस्को (UNESCO) ने बुधवार (15 दिसंबर 2021) को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Heritage) के रूप में मान्यता दी। शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र के निकाय यूनेस्को ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसको लेकर संदेश भी जारी किया है। उन्होंने लिखा, “कोलकाता की दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। भारत को बधाई।”

जानकारी के अनुसार, 13 से 18 दिसंबर 2021 तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाली Intergovernmental Committee के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची (UNESCO’s Representative List of Intangible Cultural Heritage of Humanity) में शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनेस्को के कोलकाता की दुर्गा पूजा को हेरिटेज सूची में शामिल करने की घोषणा के बाद खुशी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह हर भारतीय के लिए बड़े ही गर्व और खुशी की बात है। दुर्गा पूजा हमारी सर्वश्रेष्ठ परंपराओं और मूल्यों को प्रदर्शित करती है। हर व्यक्ति को कोलकाता की दुर्गा पूजा का आनंद उठाना चाहिए।”

बता दें कि कोलकाता के साथ देश के विभिन्न राज्यों में दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाता है। बंगाल के हर जिले में दुर्गा पूजा (Durga Puja) के पंडाल (Pandal) बनाए जाते हैं। ये पंडाल अलग-अलग थीम पर बनाए जाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।

शाकिर हुसैन ने 3 महीने तक माँ-बेटी को बनाया बंधक, बार-बार रेप कर किया प्रेग्नेंट: मुस्लिम बनने का बनाया दबाव, बदायूँ कोर्ट ने सुनाई...

बदायूँ कोर्ट ने शाकिर हुसैन को महिला से रेप, नाबालिग बेटी को बंधक बनाने और धर्मांतरण के दबाव के मामले में 10 साल की सजा दी। जानिए पूरा फैसला।
- विज्ञापन -