Homeदेश-समाज14 साल बाद MS धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ₹16 करोड़ के रवींद्र...

14 साल बाद MS धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ₹16 करोड़ के रवींद्र जडेजा को मिली कमान

चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए दिए गए थे।

भारतीय क्रिकेट से सबसे सफल कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने IPL-2022 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दिया है। एमएस धोनी की जगह रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को इस सीजन से टीम का कप्तान घोषित किया गया है। हालाँकि, वह टीम में खेलते रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बयान में कहा, “एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के नेतृत्व को दूसरे को सौंपने का फैसला करते हुए टीम का नेतृत्व करने के लिए रविंद्र जडेजा को चुना है। साल 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का एक अभिन्न हिस्सा बने जडेजा सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे। धोनी इस सीजन और उससे आगे भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।”

33 साल के जडेजा सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल रहे थे। बीच में सुरेश रैना ने 6 मैंचों में कप्तानी की थी। अब यह कमान जडेजा को सौंप दी गई है। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए 130 मैचों में जीत दिलाई है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -