Homeदेश-समाज'इतनी हॉट हो... कमर पर रोटी सेंक दूँ': मल्लिका शेरावत से प्रोड्यूसर ने कही...

‘इतनी हॉट हो… कमर पर रोटी सेंक दूँ’: मल्लिका शेरावत से प्रोड्यूसर ने कही थी ये बात

मल्लिका शेरावत ने द लव लॉफ लाइव शो के दौरान एक अजीबोगरीब खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक प्रोड्यूसर एक गाने में उनके कमर पर रोटियाँ सेंकने के इच्छुक था।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में हॉट सीन देने के कारण पहचानी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने द लव लॉफ लाइव शो के दौरान एक अजीबोगरीब खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक प्रोड्यूसर एक गाने में उनके कमर पर रोटियाँ सेंकने के इच्छुक था।

शो में मल्लिका ने कहा कि उन्होंने ऐसे सीन को करने से मना कर दिया, लेकिन उन्हें ये कॉन्सेप्ट अंदर से बेहद मजेदार और ओरिजनल लगा था। उन्होंने शो में बताया कि एक बार एक प्रोड्यूसर उनके पास गाने का आइडिया लेकर आया और उसने कहा, “बड़ा हॉट गाना है। दर्शकों को कैसा पता चलेगा की आप हॉट हैं? आप इतनी हॉट है कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेंक सकता हूँ (यह एक बहुत ही हॉट गाना है।)”

मल्लिका ने इस तरह के सीन के मना कर दिया। उन्होंने कहा, “हम ऐसा कुछ नहीं करने वाले।” वह आगे कहती हैं, “लेकिन ये मुझे बहुत हास्यास्पद और असली आइडिया लगा।”

अभिनेत्री कहती हैं कि उनको नहीं पता कि आखिर भारत में हॉट का क्या अर्थ समझा जाता है। उन्हें तो ये बहुत अजीब लगा। वह कहती हैं, “ मुझे लगता है कि लोगों में भारतीय महिला की हॉटनेस के लिए अजीब धारणा है। मैं ये समझ नहीं पाती हूँ। बेशक ये सब बेहतर है, लेकिन जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो ये सारी चीजें बहुत अजीब थीं।”

बता दें कि मल्लिका शेहरावत ने ख्वाहिश और मर्डर जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्हें बॉलीवुड में लोग एक सेक्स सिंबल की तरह जानते हैं। अपने पहले के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें ऑनस्क्रीन छवि से जज करते हैं और पुरूष को-स्टार उनके साथ उसी तरह व्यवहार करते हैं।

उन्होंने बताया था कि लोग उनसे कहते थे, “जब तुम स्क्रीन पर किसिंग कर सकती हो तो फिर प्राइवेट लाइफ में इंटिमेट क्यों नहीं होतीं।” वह कहती हैं, “लोग समझते थे कि अगर मैं शॉर्ट स्कर्ट पहनती हूँ और स्क्रीन पर किस करती हूँ तो मैं बिन मर्यादा, लाज-शर्म वाली महिला हूँ।” 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -