Homeविविध विषयअन्यलंच, डिनर, सेम कलर के कपड़े… क्या AAP सांसद राघव चड्ढा को 'डेट' कर...

लंच, डिनर, सेम कलर के कपड़े… क्या AAP सांसद राघव चड्ढा को ‘डेट’ कर रहीं हैं हिरोइन परिणीति चोपड़ा, जानिए ‘रिलेशनशिप’ के क्यों लग रहे कयास

दोनों वीडियोज को देखने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  कोई कह रहा है कि आम आदमी पार्टी वाले या तो लड़की पटा रहे हैं या शादी कर रहे हैं और जो बचे हैं वो जेल जा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चाएँ तेज हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर के लिए जाता देखा गया था। दोनों ने इस दौरान सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि वो दोनों बांद्रा में भी लंच के लिए साथ गए। 

एक वीडियो में देख सकते हैं कि रात के समय राघव चड्ढा और परिणीति गाड़ी से निकलकर डिनर के लिए जा रहे हैं। पैपराजी लगातार उन्हें आवाज देते हैं। हालाँकि वो सुनने की बजाय उन्हें अनदेखा करके आगे बढ़ जाते हैं। वहीं परिणीति थोड़ी देर रुकती हैं, पोज देती हैं और उसके बाद राघव भी फोटो खिंचाते हैं।

इसी तरह अन्य वीडियो में भी दोनों को गाड़ी में बैठते देखा जाता। इस दौरान राघव चड्ढा मीडिया में ज्यादा दिलचस्पी न दिखाते हुए आगे बढ़ते हैं और परिणीति गाड़ी में बैठने से पहले पोज देती हैं।

अब इन दोनों को साथ देख लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

दोनों वीडियोज को देखने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  कोई कह रहा है कि आम आदमी पार्टी वाले या तो लड़की पटा रहे हैं या शादी कर रहे हैं और जो बचे हैं वो जेल जा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि चलो फाइनली ये दोनों एक साथ डेट करने तो निकले। कबसे दोनों के बीच चोरी-चोरी इश्क चल रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जयललिता से तृषा कृष्णन तक: कैसे तमिलनाडु की राजनीति में बार-बार निशाने पर आईं महिलाएँ

जयललिता से तृषा कृष्णन तक मामला बताता है कि तमिलनाडु की राजनीति में महिलाओं को कैसे निशाना बनाया जाता है। एक विधानसभा के अंदर का तो दूसरा राजनीतिक मंच का।

इजरायल को 99% हथियार देने वाले पश्चिमी देशों को छोड़ भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैला रहा एमनेस्टी, समझिए गाजा की आड़ में किस खेल...

भारत डिफेंस एक्सपोर्ट में तेजी से उभरता खिलाड़ी है। भारत की प्राथमिकता अपने साथ अपने मित्र देशों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराना है।
- विज्ञापन -