Homeदेश-समाजक्लास में खोल दी छात्रों की Bumble आईडी, चूति@ जैसे शब्दों का इस्तेमाल: 'जय...

क्लास में खोल दी छात्रों की Bumble आईडी, चूति@ जैसे शब्दों का इस्तेमाल: ‘जय श्री राम’ से नफरत करने वाली हमास समर्थक प्रोफेसर समीना का वीडियो वायरल

समीना ने क्लास के भीतर गालियों और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने 'चूति@' शब्द का इस्तेमाल भी किया।

‘जय श्री राम के नारे’ से नफरत और हमास का समर्थन करने वाली ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर समीना दलवई पर छात्र-छात्राओं की निजता भंग करने का आरोप लगा है। उन्होंने अपने एक छात्र की बम्बल आईडी (डेटिंग एप) क्लास में सभी बच्चों के सामने प्रदर्शित की। समीना कथित तौर पर कॉन्ग्रेस हामिद दलवई की पुत्री हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सितम्बर 2023 की है। कथित तौर पर समीना ने अपने एक छात्र का बम्बल अकाउंट क्लास में लगे स्मार्ट टीवी पर दिखाया। इस घटना की कुछ वीडियो और इसके बारे में बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

एक वीडियो क्लिप में दिखता है कि स्मार्ट टीवी पर एक लड़की का बम्बल अकाउंट खुला हुआ है और वह लेक्चर दे रही हैं। टीवी के पास लगे बोर्ड में ‘मल्लू’, ‘आयु’, ‘जगह’ और ‘फ्रेशर’ जैसे शब्द लिखे गए हैं। एक अन्य वीडियो में दिखता है कि समीना ने एक लड़के की आईडी टीवी पर खोली हुई है और हाँ या ना में जवाब माँग रही हैं। ऐसे ही एक दो वीडियो और वायरल हुए हैं।

इस विषय में छात्रों के बातचीत के स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं। एक ऐसे ही फोटो में दिखता है, “पहली बात तो उसका क्लास में बम्बल खोलना ही गलत था। और साथ ही डेटिंग एप पर अकाउंट होना कुछ ऐसी बात है जो कि हम अधिकांश समय किसी से साझा नहीं करते। हमें तब कैसा लगेगा जब कोई हमारी फोटो 40 लोगों के सामने स्क्रीन पर दिखाए।”

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ‘ऑर्गनाइजर‘ ने एक शिकायत पत्र अपने पास होने का दावा किया है जिसमें 23 सितम्बर को समीना के खिलाफ छात्रों ने निजता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं। बताया गया कि इसके बाद समीना ने अपनी क्लास में फ़ोन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

यह भी सामने आया कि समीना ने क्लास के भीतर गालियों और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने ‘चूति@’ शब्द का इस्तेमाल भी किया। अब इस मामले में छात्रों ने विश्वविद्यालय से जाँच की माँग की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा है कि वह स्वयं 7 अक्टूबर को खुद ही इस ओपी विश्वविद्यालय में जाएँगी।

समीना हाल ही में विवादों के घेरे आई थी जब उन्होंने विश्वविद्यालय में फिलिस्तीन और इजरायल के मुद्दे पर 1 नवम्बर को आयोजित एक कार्यक्रम में हमास का समर्थन किए जाने पर विवादित ईमेल लिखा था। इस बातचीत में काफी हिन्दू विरोधी बातें हुई थीम जब इसका लोगों ने विरोध किया तो समीना ने लिखा कि वह ‘जय श्री राम’ के नारे कैंपस में देखती हैं लेकिन शांत रहती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -