Homeविविध विषयअन्यभारत-PM मोदी पर उगला जहर, राहुल गाँधी पर लुटाया प्यार: शाहिद अफरीदी ने कॉन्ग्रेस...

भारत-PM मोदी पर उगला जहर, राहुल गाँधी पर लुटाया प्यार: शाहिद अफरीदी ने कॉन्ग्रेस नेता की सोच को बताया ‘सकारात्मक’, कहा- वे चाहते हैं पाकिस्तान से बात हो

अफरीदी ने कहा, "अगर आप राहुल गाँधी को देखें तो वे बहुत सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति हैं। वे चाहते हैं कि बातचीत आगे बढ़े… लेकिन ये लोग… मेरा मतलब है। क्या एक इजराइल काफी नहीं है कि आप दूसरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत की मोदी सरकार पर जहर उगला है और राहुल गाँधी की तारीफ की है। राहुल गाँधी की सोच को शाहिद अफरीदी ने सकारात्मक बताया और कहा कि वे पाकिस्तान से बातचीत करने को तैयार है। शाहिद अफरीदी ने भारत की तुलना इजरायल से भी की है।

पाकिस्तानी मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में बोलते हुए अफरीदी ने कहा, “अगर आप राहुल गाँधी को देखें तो वे बहुत सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति हैं। वे चाहते हैं कि बातचीत आगे बढ़े… लेकिन ये लोग… मेरा मतलब है। क्या एक इजराइल काफी नहीं है कि आप दूसरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

शाहिद अफरीदी ने भारत की मोदी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा, “भारत भी पाकिस्तान के साथ वैसा ही बर्ताव कर रहा है, जैसे गाजा के साथ इजरायल करता है। जब तक इनके टॉप लीडर है, ऐसा ही चलता रहेगा।” अफरीदी ने मोदी सरकार पर सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

शाहिद अफरीदी के भारत-विरोधी बयान

ये वही शाहिद अफरीदी है जो अक्सर भारत विरोधी और हिंदू विरोधी बयान देते रहते है। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद शाहिद अफरीदी ने जहरीला बयान दिया था। शाहिद आफरीदी ने कहा था कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाता है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी को लोगों ने जमकर लताड़ा था।

शाहिद अफरीदी की हमेशा से ही इस्लामी कट्टरपंथी वाली सोच रही है। कई बार अफरीदी ने बयान दिए हैं बहन-बेटियों को इस्लामी कानून के तौर-तरीकों पर ही चलना चाहिए। एक बार शाहिद अफरीदी की बेटी भारत में टीवी सीरियल देख रही थी। बेटी ने हिंदू आरती का सीन देखकर खुद भी आरती की तरह हाथ घुमाने लगी। तभी इस्लामी कट्टरपंथ सोच वाले शाहिद अफरीदी ने टीवी फोड़ डाला था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -