Homeविविध विषयअन्यपत्नी सहित तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुँचे सूर्यकुमार यादव, उनका नाम लेकर दिलीप मंडल फैलाता...

पत्नी सहित तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुँचे सूर्यकुमार यादव, उनका नाम लेकर दिलीप मंडल फैलाता है हिन्दू घृणा: महाकाल-पद्मनाभस्वामी का भी किया था दर्शन

बता दें कि सूर्यकुमार यादव को लेकर जातिवादी सोशल मीडिया ट्रॉल दिलीप मंडल खासा प्रोपेगंडा फैलाते रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव अक्सर सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए दिखते हैं।

BGT (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) 2023 टूर्नामेंट के बीच क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ तिरुमला तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दो तस्वीरें भी पोस्ट की, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के दो टेस्ट मैच जीत कर भारत अपने पास ट्रॉफी बरकरार रखेगा, जबकि इंदौर में होने वाला अगला मैच जीत कर वो ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)’ के फाइनल में पहुँच जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में हुआ टेस्ट मैच ढाई दिनों से भी कम समय में ख़त्म हो गया, ऐसे में 1 मार्च से शुरू होने वाले अगले मैच से पहले खिलाड़ियों के पास काफी वक्त बचा है। 25 फरवरी को इन खिलाड़ियों को इंदौर में रिपोर्ट करना है, जहाँ होल्कर स्टेडियम में तीसरे टेस्ट मैच की तैयारी शुरू होगी। ऐसे में कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ भी समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पहुँचे।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव को लेकर जातिवादी सोशल मीडिया ट्रॉल दिलीप मंडल खासा प्रोपेगंडा फैलाते रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव अक्सर सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए दिखते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर जाकर अपने साथी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर प्रार्थना की। ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपनी कार से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने अन्य साथी क्रिकेटरों के साथ केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर में भी जाकर दर्शन किया था और उस दौरान वो धोती वाले पारंपरिक ड्रेस में दिखे थे। दिलीप मंडल ने सूर्यकुमार यादव का नाम लेकर BCCI को जातिवादी बता दिया था। बाद में तंज कसते हुए दिलीप मंडल कहने लगे थे कि उन्हें सूर्यकुमार यादव की जाति ही नहीं पता है। दिलीप मंडल को अक्सर हिन्दू धर्म के खिलाफ घृणा फैलाते हुए देखा जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -