Homeविविध विषयअन्यविनोद कांबली ने बीवी को बर्तन फेंक कर मारा, भद्दी-भद्दी गालियाँ देकर बेटे को...

विनोद कांबली ने बीवी को बर्तन फेंक कर मारा, भद्दी-भद्दी गालियाँ देकर बेटे को भी लपेटा: FIR दर्ज

विनोद कांबली के 12 साल के बेटे ने अपने पिता को समझाने की कोशिश करते हुए झगड़ा बचाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुआ। कांबली पर अपने बेटे को भी गाली देने का आरोप है। बाद में बेटा ही अपनी माँ को इलाज के लिए अस्पताल ले गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर अब उनकी पत्नी ने मारपीट की FIR दर्ज करवाई है। कांबली पर शराब के नशे में अपनी बीवी को बर्तन फेंक कर मारने का आरोप है। आरोप है कि इस दौरान पूर्व क्रिकेटर ने अपनी बीवी को गंदी-गंदी गालियाँ भी दीं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल कांबली की गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना शुक्रवार (3 फरवरी 2023) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद कांबली पर FIR बांद्रा थाने में दर्ज हुई है। यहीं पर कांबली का फ़्लैट भी है। उनकी पत्नी एंड्रिया का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच कांबली ने उन पर खाना बनाने वाला पैन फेंक कर हमला किया। यह पैन एंड्रिया के सिर में लगा, जिससे उन्हें चोट आई।

शिकायत में बताया गया है कि हमले के दौरान विनोद कांबली नशे में थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बीवी को भद्दी-भद्दी गालियाँ भीं दीं। एंड्रिया ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो कांबली पर IPC की धारा 323 व 504 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कांबली के 12 साल के बेटे ने अपने पिता को समझाने की कोशिश करते हुए झगड़ा बचाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुआ। कांबली पर अपने बेटे को भी गाली देने का आरोप है। बाद में बेटा ही अपनी माँ को इलाज के लिए भाभा अस्पताल ले गया। वहाँ से लौट कर एंड्रिया ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

गौरतलब है कि 1 साल पहले फरवरी 2022 में बांद्रा पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को शराब के नशे में कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक सोसाइटी के शिकायतकर्ता ने कांबली पर खुद को ठोकर मारने का आरोप लगाया था। इसी के साथ अगस्त 2022 में विनोद कांबली ने अपनी आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताते हुए महीने की आमदनी 30 हजार रुपए ही होना बताया था। हालाँकि तब उन्होंने कहा था कि इस स्थिति के बारे में सचिन तेंदुलकर को सब पता है लेकिन उन्हें सचिन से कोई आशा नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -