Homeविविध विषयअन्यशादी के कारण बर्बाद हुआ विराट कोहली, वर्ल्ड कप में भारत को फिर हराएगा...

शादी के कारण बर्बाद हुआ विराट कोहली, वर्ल्ड कप में भारत को फिर हराएगा पाकिस्तान: शोएब अख्तर

"अब विराट कोहली के हाथ में बल्ला है। उनके पास मौके हैं। अब यहाँ से उसे तीनों में से किसी भी फॉर्मेट में ड्रॉप तो नहीं होना है। चाहता था कि विराट कोहली 120 सेंचुरी लगाए।"

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली के परफॉर्मेंस और उनकी शादी पर बयान दिया। अख्तर ने कहा कि कोहली ने जल्दी शादी कर ली है। शादी का दबाव ही है, जिसका असर उनके परफॉर्मेंस पर पड़ा है। अख्तर ने कहा कि कोहली को 120 शतक लगाने के बाद ही शादी करने का फैसला करना चाहिए था।

अख्तर ने कहा कि अब विराट कोहली के हाथ में बल्ला है। उनके पास मौके हैं। अब यहाँ से उसे तीनों में से किसी भी फॉर्मेट में ड्रॉप तो नहीं होना है। यह ना हो कि किसी शॉर्ट फॉर्मेट या लॉन्ग फॉर्मेट में ड्रॉप हो जाए। अब यह दबाव तो उन पर रहेगा। अब उन पर परफॉर्मेंस का प्रेशर रहेगा। उन्होंने कहा कि वह तो चाहते थे कि विराट कोहली 120 सेंचुरी लगाए।

उन्होंने कहा, “यदि आप हिंदुस्तान में स्टार हो तो… यदि मैं हिंदुस्तान में स्टार होता तो, मैं यहाँ फास्ट बॉलर होता तो मैं तो कभी भी शादी नहीं करता। मैं क्रिकेट पर फोकस करता और 400 विकेट लेता। मैं अपने जिम्मेदारियों को कभी भी नहीं बढ़ाता। यह मेरा निजी फैसला होता। हालाँकि, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।”

वहीं अख्तर ने आगामी टी20 विश्व कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दावा किया है कि एक बार फिर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देगी। शोएब अख्तर ने ANI से बात करते हुए कहा, “हम फिर से टीम इंडिया को मेलबर्न में हराएँगे। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम भारत की टीम से कहीं ज्यादा बेहतर है। भारतीय मीडिया ही है जो अपनी टीम पर बेवजह दबाव बनाती है। जब भी क्रिकेट में दोनों देशों की भिड़ंत होती है तो भारत का हारना स्वाभाविक है।” गौरतलब है कि भारतीय टीम विश्व कप (वनडे और टी20 को मिलाकर) के इतिहास में सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारा है और वो साल 2021 ही था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -