Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाज10 साल की बच्ची से पड़ोसी अकबर खान ने किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर...

10 साल की बच्ची से पड़ोसी अकबर खान ने किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर मृत समझ ईंट-पत्थरों से ढककर फरार

पुलिस ने आरोपित अकबर को गिरफ्तार कर लिया है। अकबर बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। बच्ची उसे अंकल कहकर बुलाती थी। सोमवार की रात बच्ची की माँ की तबीयत खराब हो गई थी। इसके कारण वो अपनी माँ के लिए दवा और कुछ अन्य घरेलू सामान लाने के लिए.....

राजस्थान के चूरू जिले में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर जिंदा दफनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह मामला सोमवार (फरवरी 3, 2020) देर रात का है। मंगलवार (फरवरी 4, 2020) को आरोपित अकबर खान के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के बाद अकबर ने हत्या के इरादे से बच्ची के सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद बच्ची को मरा हुआ समझकर ईंट और पत्थरों से ढक कर चला गया।

पुलिस ने आरोपित अकबर को गिरफ्तार कर लिया है। अकबर बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। बच्ची उसे अंकल कहकर बुलाती थी। सोमवार की रात बच्ची की माँ की तबीयत खराब हो गई थी। इसके कारण वो अपनी माँ के लिए दवा और कुछ अन्य घरेलू सामान लाने के लिए घर से थोड़ी दूर पर स्थित परचून की दुकान पर गई थी। जैसे ही बच्ची घर से निकली तो आरोपित हैवान ने बालिका का अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर बने एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। 

जहाँ उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसे पहचानने की वजह से कहीं बच्ची परिजनों को बता न दे। इसलिए अकबर ने मारने की नियत से बच्ची के सिर पर पत्थर मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बच्ची को मरा समझकर अकबर ने खंडहर में पड़े पत्थर, ईंट और बजरी से बच्ची का शरीर दबा दिया। ताकि किसी को नजर नहीं आए। इसके बाद वह भाग निकला।

दूसरी तरफ, जब काफी देर बाद बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बच्ची को तलाश करना शुरू कर दिया। अनहोनी के डर से परिजन ने राजगढ़ थाना पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद परिजन, पड़ोसी और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बने हुए खंडहरनुमा मकान में पहुँचे। यहाँ ईंटों और पत्थर से दबी बच्ची के कराहने की आवाज आई। तब पत्थर व ईंटें हटाकर परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बच्ची द्वारा आरोपित की पहचान किए जाने के बाद इस मामले में पुलिस ने अकबर को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में आरोपित का नाम अकरम बताया जा रहा है।

चुरू पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार होने तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363 और 307 के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

अग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी रिजर्वेशन...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और एमपी एवं छत्तीसगढ़ की सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -