Homeदेश-समाजसुतली बम के साथ 2 धरे : दिल्ली में 10000 Kg पटाखे जब्त, 261...

सुतली बम के साथ 2 धरे : दिल्ली में 10000 Kg पटाखे जब्त, 261 गिरफ्तारियाँ और 433 केस

पिछले वर्ष इन्हीं मामलों में पुलिस ने 310 लोगों को गिरफ़्तार किया था और कुल 562 केस दर्ज किए थे। पिछले वर्ष जिन लोगों को पटाखे बेचने व फोड़ने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था, उनमें से कई अभी भी अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष 261 लोगों को पटाखे फोड़ने व बेचने के आरोप में गिरफ़्तार किया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली में दिवाली पर एक निश्चित समय तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति थी। साथ ही पटाखे बेचने पर भी बंदिश है। दिल्ली पुलिस ने दीपावली के दिन लगातार गश्त जारी रखा और इस दौरान महिला दस्ते को भी पेट्रोलिंग पर लगाया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस दीपावली कुल 261 लोगों को पटाखों का प्रयोग करने के कारण गिरफ़्तार किया गया

इनमें से 166 लोगों को पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। दीपावली के दिन ही 44 लोगों को पटाखे बेचने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। उन पर इंडियन एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 51 अन्य लोगों को भी पटाखों का प्रयोग करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। इन सभी के ख़िलाफ़ कुल 433 केस दर्ज किए गए। हालाँकि, ये सभी आँकड़े 2018 से काफ़ी कम रहे। अधिकारियों ने इसका श्रेय दिल्ली पुलिस की लगातार गश्ती को दिया है।

पुलिस के कण्ट्रोल रूम में 940 लोगों ने कॉल कर अपने इलाक़े में पटाखे फोड़े जाने की शिकायत की। दीपावली के दिन तक कुल 10,000 किलो पटाखे जब्त किए जा चुके थे। दीपावली के दिन ही अकेले 3,765 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। इनमें से 1,320 किलो पटाखे पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित एक जनरल स्टोर से जब्त किए गए। पिछले वर्ष इन्हीं मामलों में पुलिस ने 310 लोगों को गिरफ़्तार किया था और कुल 562 केस दर्ज किए थे।

आँकड़ों में देखें दीपवली पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

पिछले वर्ष जिन लोगों को पटाखे बेचने व फोड़ने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था, उनमें से कई अभी भी अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा 52 लोगों को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया। इन लोगों पर 2,000 रुपए जुर्माना और 2 वर्ष की जेल हो सकती है। कुछ मामलों में दोनों ही सज़ाएँ दी जा सकती हैं। वहीं दिल्ली पुलिस प्रमुख ने रात में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मिठाइयाँ वितरित की। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने उक्त जानकारियाँ दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -