Homeदेश-समाजजबरदस्ती बनाए संबंध, फोन छीन अपने पास रखा: नाबालिग लड़के का रेप करने वाली...

जबरदस्ती बनाए संबंध, फोन छीन अपने पास रखा: नाबालिग लड़के का रेप करने वाली लड़की को कोर्ट ने दी 10 साल की सजा, भरना होगा जुर्माना भी

पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया था कि लड़की उसे अपने साथ बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी और उसे किसी और से बात नहीं करने देती थी।

मध्य प्रदेश की इंदौर कोर्ट ने नाबालिग लड़के का बलात्कार करने के आरोप में कोर्ट ने लड़की को 10 साल की सजा सुनाई। आरोप है कि लड़की बहला फुसलाकर लड़के को गुजरात ले गई। इसके बाद उसने कई बार उसका बलात्कार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहाँ 5 नवंबर 2018 को एक महिला ने अपने 15 वर्षीय लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका बेटा घर से दूध लेने के लिए निकला लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की।

मामले की जाँच करते हुए पुलिस को लड़के की लोकेशन गुजरात में मिली। लड़के की तलाश में जब पुलिस गुजरात गई तो लड़के साथ में 19 साल की एक लड़की भी मौजूद थी। लड़की ने किराए पर घर लिया हुआ था और लड़के के साथ उसी घर में रह रही थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ में लड़के ने बताया कि लड़की बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ गुजरात ले गई थी। जहाँ टाइल बनाने वाली कंपनी में उसकी नौकरी लगवादी थी।

पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया था कि लड़की उसे अपने साथ बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। यही नहीं, लड़का अपने घर वालों से बात न कर सके। इसलिए उसने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। लड़के के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपित लड़की को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही, लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट में लड़की पर लगे बलात्कार के आरोप सही पाए गए।

अब इस मामले में सुनवाई करते हुए इंदौर की पॉक्सो अदालत ने आरोपित लड़की को 10 साल की सजा सुनाने के साथ ही 3 हजार रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पीड़ित लड़के को बतौर मुआवजा 50 हजार रुपए देने का भी आदेश दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -