Homeदेश-समाज'CM योगी का सिर काटने वाले को ₹2 करोड़ का इनाम' : मुरादाबाद पुलिस...

‘CM योगी का सिर काटने वाले को ₹2 करोड़ का इनाम’ : मुरादाबाद पुलिस के ‘फेक अकॉउंट’ से मैसेज वायरल, प्रोफाइल में पाकिस्तानी झंडा

जिस फेसबुक अकॉउंट से धमकी देने का काम हुआ वो आत्म प्रकाश पंडित के नाम पर था। जब पुलिस ने आत्म प्रकाश को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मैसेज के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने अपनी ओर से ऐसा कुछ अपलोड नहीं किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या के लिए एक फेसबुक पोस्ट में इनाम का ऐलान करने का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट में लिखा गया कि जो कोई भी सीएम योगी आदित्यनाथ का सिर काटकर लाएगा उसे 2 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा।

इस मैसेज के वायरल होने के बाद आरएसएस की महिला कार्यकर्ता आयुषी माहेश्वरी ने मुरादाबाद पुलिस में शिकायत दी। मैसेज देखते ही पुलिस सकते में आ गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अब पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस फेसबुक अकॉउंट से धमकी देने का काम हुआ वो आत्म प्रकाश पंडित के नाम पर है। जब पुलिस ने आत्म प्रकाश को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मैसेज के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने अपनी ओर से ऐसा कुछ अपलोड नहीं किया।

पूछताछ के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन्स पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 153, 505 (2) एवं 67 एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पूरी जाँच साइबर सेल को सौंप दी गई है।

अभी तक की पड़ताल में सामने आया है कि आत्म प्रकाश नाम के शख्स के फेसबुक अकॉउंट को हैक कर लिया गया था। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस के नाम से एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया और योगी आदित्यनाथ का सिर काटने की धमकी दी गई। साथ ही 2 करोड़ रुपए इनाम का ऐलान किया गया।

पुलिस ने बताया कि जिस पेज से धमकी दी गई उसकी प्रोफाइल में पाकिस्तान का झंडा लगा था। अब पुलिस ने अकॉउंट संबंधी जानकारी लेने के लिए फेसबुक को ईमेल किया है। ईमेल में फेसबुक से संबंधित अकॉउंट को चलाने वाले की जानकारी माँगी गई है और इसे बंद करने को कहा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -